Hanuman Chalisa

रेलवे की वरिष्ठ अधिकारी Corona से संक्रमित, रेल भवन में तीसरा मामला

Webdunia
शुक्रवार, 22 मई 2020 (17:28 IST)
नई दिल्ली। रेल भवन में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं, जिसके साथ ही भारतीय रेलवे के मुख्यालय वाली इस बिल्डिंग में इस महामारी के 3 मामले हो गए हैं।

यह अधिकारी रेलवे सुरक्षाबल (आरपीएफ) सेवा के कैडर पुनर्गठन पर कार्य कर रही थीं। वह आखिरी बार 13 मई को काम पर आई थीं। उसके बाद रेल भवन को संक्रमण रोधन के लिए दो दिन की खातिर बंद कर दिया गया क्योंकि आरपीएफ का एक कर्मी संक्रमित पाया गया था।

संबंधित रेल अधिकारी राष्ट्रमंडल खेल गांव अपार्टमेंट में रहती हैं जहां रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं।अधिकारियों ने बताया कि उनके साथ काम कर रहे संयुक्त सचिव स्तर के एक अधिकारी को 14 दिनों के लिए पृथक-वास में भेजा गया है जबकि कुछ कनिष्ठ कर्मियों को स्वयं को अलग-थलग कर लेने को कहा गया है।

सूत्रों ने बताया कि संबंधित अधिकारी मधुमेह की मरीज हैं और वह अपने आप को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सभी एहतियात बरतती थीं। लेकिन उन्हें बस हल्का ज्वर है और वह घर पर ही चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
रेल भवन के चौथे तल पर आरपीएफ कार्यालय के एक कनिष्ठ कर्मी को सर्वप्रथम कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। उसके बाद और एक व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था जो इस बिल्डिंग के आसपास से बंदरों को भगाने के लिए वहां अपने लंगूर के साथ रहता था।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख