Hanuman Chalisa

UP में 4 जून से सीरो सर्वे, पता चलेगा कितने लोगों में कोरोना की एंटी बॉडी

Webdunia
मंगलवार, 1 जून 2021 (13:34 IST)
लखनऊ। कोरोना संक्रमण की गहन पड़ताल के लिए उत्तरप्रदेश में 4 जून से सीरो सर्वे शुरू किया जा रहा है। इस सर्वे के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि कोरोना की दूसरी लहर में किस जिले में कोरोना का कितना संक्रमण फैला। सर्वे यह यह भी पता चल जाएगा कि कितने लोगों में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबाडी बन चुकी है। सर्वे के लिए सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टिट्यूट  (CDRI) की मदद ली जाएगी। 
 
राज्य स्तरीय टीम-09 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीरो सर्वे को लेकर हो रही तैयारियों की जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 4 जून से शुरू हो रहे इस सर्वे को लेकर कार्ययोजना तैयार हो चुकी है।
 
जिलेवार सर्वे करने वाले कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके परिणाम जून के अंत तक आने को संभावना है।
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना की पहली लहर के दौरान सितंबर में भी यूपी में 11 जिलों में सीरो सर्वे कराया गया था। यह सर्वे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ, कौशांबी, बागपत व मुरादाबाद में हुआ था। तब सीरो सर्वे में 22.1 फीसद लोगों में एंटीबाडी पाई गई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख