Hanuman Chalisa

नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ कोरोनावायरस से संक्रमित, NAB के सामने पेश हुए थे

Webdunia
गुरुवार, 11 जून 2020 (13:44 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शहबाज शरीफ कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। उधर देश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1,19,536 हो गई है।
 
पीएमएल-एन नेता अताउल्लाह तरार ने 68 वर्षीय शहबाज के संक्रमित होने की गुरुवार को पुष्टि की। उन्होंने दावा किया कि शहबाज धनशोधन के एक मामले में 9 जून को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के सामने पेश हुए थे और वे वहीं से संक्रमित हुए हैं।
ALSO READ: कोरोना वायरस : सार्स, मर्स, इबोला, एविएन इंफ़्लूएंजा, स्वाइन फ़्लू और अब कोविड-19, ये कोई आख़िरी महामारी नहीं है
तरार ने कहा कि एनएबी को कई बार लिखित में यह जानकारी दी गई थी कि शहबाज शरीफ कैंसर से पीड़ित रह चुके हैं और अन्य लोगों की अपेक्षा उनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। उन्होंने कहा कि वायरस के खतरे को देखते हुए पीएमएल-एन प्रमुख पहले से ही अलग-थलग रह रहे थे लेकिन एनएबी की वजह से उन्हें घर से बाहर निकलना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर शहबाज शरीफ को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार इमरान नियाजी (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान) और एनएबी होंगे।
ALSO READ: Corona virus: आईसीएमआर का खुलासा, बगैर अस्‍पताल गए ठीक हो चुके हैं लाखों कोरोना संक्रम‍ित भारतीय
इससे पहले एनएबी को शहबाज शरीफ ने एक बयान में कहा था कि मीडिया में यह जाहिर है कि एनएबी के कुछ अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित हैं। कृपया यह ध्यान दें कि मैं कैंसर से पीड़ित रह चुका हूं और 69 साल का हूं। मुझे यह सलाह दी गई है कि अपने शरीर की कमजोर प्रतिरोधक क्षमता को ध्यान में रखते हुए कम से कम ही बाहर निकलूं।
 
शहबाज पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं। शहबाज कोरोनावायरस से संक्रमित पाकिस्तान के नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी और रेलमंत्री शेख राशिद अहमद भी संक्रमित हैं। एक प्रांतीय मंत्री समेत कम से कम 4 सांसदों की मौत कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से हो चुकी है।
 
पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कम से कम 5,834 मामले सामने आए हैं और देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,19,536 हो गई है, वहीं अब तक 2,356 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसी बीच एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने पाकिस्तान को कोरोनावायरस महामारी की चुनौती से निपटने के लिए 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का ऋण देने की घोषणा की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

योगी सरकार का स्किल मिशन तेज, ITIOT लखनऊ में 10 नए ट्रेड शुरू, युवाओं को मिलेगी हाईटेक ट्रेनिंग

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अब ड्रेस कोड अनिवार्य, छात्रों के लिए नए नियम लागू

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

अगला लेख