suvichar

Corona Effect के चलते मई में सेवा गतिविधियों में हुई तेज गिरावट

Webdunia
बुधवार, 3 जून 2020 (12:45 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में मई के दौरान तेजी से गिरावट हुई और उपभोक्ताओं की आवाजाही पर रोक के चलते मांग एकदम खत्म हो गई। आईएचएस मार्केट में भारत सेवा कारोबार गतिविधि सूचकांक मई में 12.6 पर था। यह मासिक सर्वेक्षण बुधवार को जारी हुआ।
 
सर्वेक्षण के मुताबिक सूचकांक हालांकि अप्रैल के अप्रत्याशित 5.4 से अधिक है, लेकिन अभी भी कोरोना वायरस महामारी से पहले के स्तर के मुकाबले कम है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि सूचकांक का यह स्तर पूरे भारत में सेवा गतिविधि में अत्यधिक गिरावट की ओर संकेत करता है।
 
आईएचएस मार्किट इंडिया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के अनुसार 50 से अधिक अंक का अर्थ है गतिविधियों में विस्तार जबकि इससे कम अंक कमी को दर्शाता है। आईएचएस मार्केट के अर्थशास्त्री जो हेयस ने कहा कि भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अभी भी ठहराव है और नवीनतम पीएमआई आंकड़ों से पता चलता है कि मई में एक बार फिर उत्पादन में भारी गिरावट हुई है। इस बीच कमजोर मांग के चलते रोजगार में तेज गिरावट का सिलसिला भी जारी रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

वेनेज़ुएला, ग़ाज़ा और ईरान के बाद अगला नंबर किसका — और भारत की चुप्पी क्यों?

ईरान पर हमले को लेकर भारत से क्या बोले इजराइली के एम्बेसडर रियूवेन अज़ार

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

अगला लेख