Unlock की प्रक्रिया शुरू करने के पहले शिवराज आज शाम आम जनता को करेंगे संबोधित

Webdunia
सोमवार, 31 मई 2021 (10:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मंगलवार से लगभग सभी जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने के 1 दिन पहले आज सोमवार की शाम 7 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य की आम जनता को संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चौहान का संबोधन विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम लोग सुन सकेंगे।

ALSO READ: CM शिवराज का ऐलान- 1 जून से अनलॉक होगा MP, लेकिन...
 
इसके पहले चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना नियंत्रण संबंधी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसमें सभी जिलों के कोविड प्रभारी मंत्री, संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे। साथ ही सभी जिलों के जिला आपदा प्रबंधन समूह भी जुड़ेंगे।
 
राज्य में लगभग पौने 2 माह के बाद मंगलवार से सभी 52 जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया धीरे-धीरे प्रारंभ करने की रणनीति पर सरकार पिछले कुछ दिनों से मंथन कर रही है और कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थितियों के मद्देनजर इस संबंध में आवश्यक निर्णय आज लिए जाएंगे। वर्तमान में अब भी सबसे अधिक प्रकरण इंदौर और भोपाल जिलों में आ रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख