Hanuman Chalisa

इंदौर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए दुकानें खुली रहेंगी

Webdunia
मंगलवार, 24 मार्च 2020 (22:01 IST)
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में पूर्ण रूप से 21 दिनों के 'लॉकडाउन' के बाद आवश्यक सामान एकत्रित करने के लिए लोग बाजार में टूट पड़े हैं।
 
इसी बीच संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने आज संभाग के सभी ज़िलों के कलेक्टर से चर्चा कर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निरंतर सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए हैं।
       
इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने बताया है कि इंदौर में सब्ज़ी किराना दवाइयों जैसे आवश्यक वस्तुओं की दुकानें कल और आगे भी खुली रहेंगी। नागरिक धैर्य रखें और भयभीत न हों। किसी भी वस्तु की कमी नहीं होने दी जाएगी। लॉकडाउन निरंतर लागू है अतः भीड़ एकत्रित नहीं होने दें।
 
उन्होंने कहा कि नागरिक भीड़ का हिस्सा नहीं बनें। चोईथराम सब्जी मंडी के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यहां पर व्यक्तिगत रूप से ग्राहक नहीं पहुंचे।
नागरिकगण अपने पास पड़ोस और निकट की सब्जी दुकानों से सब्जियां खरीदें। सब्जी मंडी में केवल छोटे विक्रेता ही थोक विक्रेता से सब्जी लेने जा सकेंगे।
 
वेबदुनिया की अपील : वेबदुनिया भी शहर के नागरिकों से अपील करता है कि वे 21 दिन के लॉकडाउन को लेकर अनावश्यक रूप से भयभीत न हों और न ही बहुत ज्यादा मात्रा में घरेलू सामान का संग्रहण करें। सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ऐसा कठोर कदम उठाया है।
 
यह निर्णय आपके, आपके परिवार के और देशहित के लिए लिया गया है। सरकार और स्थानीय प्रशासन ने आश्वस्त किया कि जरूरी सामान की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आएगी। फिलहाल धैर्य रखने का समय है। लोग अपने घरों में रहें ताकि कोरोना से जंग में हम कामयाब हो सकें।
 
इंदौर में कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं : इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि अभी तक इंदौर में कोई भी कोरोना का मरीज नहीं पाया गया। इंदौर में जद्दा से जो फ्लाइट आई थी, उनके सभी यात्रियों की जांच कर ली गई है और उनमें भी कोई भी पोजिटिव नहीं पाया गया। उनमें से 35 को 14 दिनों तक घरों में रहने की सलाह दी गई है।
 
डॉ. प्रवीण ने कहा कि इंदौरवासियों को डरने कि जरूरत नहीं। वे घर पर रहें, सुरक्षित रहें। स्वास्थ्य विभाग रात-दिन कम में जुटा है। हम नागरिकों से अपील करते है कि फालतू घर से न निकलें और खुद की हिफाजत करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख