Hanuman Chalisa

गायक एसपी बालासुब्रह्मण्यम की हालत नाजुक, स्टालिन और रजनीकांत ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Webdunia
मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (01:27 IST)
चेन्नई। कोविड-19 से लड़ रहे प्रसिद्ध पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रह्मण्यम की हालत नाजुक बनी हुई है और वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। उनका इलाज कर रहे अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बीच, उनके प्रशंसकों से लेकर तमाम हस्तियां बालासुब्रह्मण्यम के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उनके बेटे एसपी चरण ने कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है।

इस बीच, द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन और अभिनेता रजनीकांत ने बालासुब्रह्मण्यम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उनके लाखों प्रशंसक उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं। वह पांच अगस्त से एमजीएम हेल्थकेयर में भर्ती हैं।

अस्पताल ने कहा, कोविड-19 के कारण एमजीएम हेल्थकेयर में भर्ती एसपी बालासुब्रह्मण्यम आईसीयू में हैं और उन्हें लगातार जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है।अस्पताल के सहायक निदेशक (चिकित्सा सेवा) डॉ. अनुराधा बासकरन ने कहा, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सा विशेषज्ञों का एक दल करीबी तौर पर उनकी निगरानी कर रहा है।

वहीं इससे पहले, स्टालिन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, पद्युम नीला (गाने वाला चांद) एसपी बालासुब्रह्मण्यम के स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी मिलने से उन्हें बेहद आनंद हुआ है। द्रमुक प्रमुख ने कहा कि वह ऐसे गायक हैं जिन्होंने दिल छू लेने वाली अपनी आवाज से लोगों को चिंताओं से मुक्त किया है।

स्टालिन ने कहा, उन्हें स्वस्थ होना चाहिए और गीतों का अपना सफर जारी रखना चाहिए।तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, जल्दी ठीक हो जाओ बालू सर।अभिनेता ने दशकों तक श्रोताओं का मनोरंजन करने के लिए गायक की प्रशंसा की है।

उन्होंने कहा, आदरणीय एसपी बालासुब्रह्मण्यम ने 50 साल से ज्यादा समय से विभिन्न भारतीय भाषाओं में गीत गाए हैं और अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों लोगों का मनोरंजन किया है।उनके बेटे एसपी चरण ने रविवार को बताया था कि उनके पिता पहले की तुलना में अब थोड़ा आराम से सांस ले रहे हैं। फिल्म निर्माता चरण ने उम्मीद जताई है कि उनके पिता इस संक्रमण से मुक्त हो जाएंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

'अमित शाह ने ढाई साल में एक बार भी रामलला के दर्शन क्यों नहीं किए?' केजरीवाल के गृहमंत्री से 5 तीखे सवाल

"नेताओं को राजनीतिक मजाक बर्दाश्त करना चाहिए": राघव चड्ढा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

श्रीराम को चढ़ावे की नहीं, हमारे विश्वास की जरूरत है

Weather Update : जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटे बादल, मचाई भारी तबाही, कई राज्‍यों में IMD का अलर्ट

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर बाबा का विस्फोटक दावा, कहा- अगर उनकी पर्ची खोल दी तो....

अगला लेख