Hanuman Chalisa

महिलाओं को मनचलों की छेड़छाड़ से बचाएगा 'स्मार्ट मास्क', जानिए किस तरह देगा सुरक्षा...

Webdunia
शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (23:26 IST)
लखनऊ। महिला सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए 'मिशन शक्तिह्य से प्रभावित होकर वाराणसी के श्याम चौरसिया ने एक ऐसा मास्क बनाया है जो न सिर्फ कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करेगा बल्कि महिलाओं को छेड़खानी करने वाले शोहदों की कुत्सित नजर से भी बचाएगा।

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार चौरसिया द्वारा विकसित ‘स्मार्ट वीमेंस सेफ़्टी मास्क’ महिलाओं के लिए ऐसा अचूक हथियार बन गया है, जिसमें लगे डिवाइस को छूते ही लास्ट डायल और पुलिस सहायता केंद्र यानी 112  हेल्पलाइन पर अपने आप कॉल हो जाती है।

इसके अलावा आपातकाल में सहायता के लिए जो नंबर डिवाइस में रजिस्टर होगा उस मोबाइल नंबर पर भी मास्क की डिवाइस से कॉल हो जाएगी। कॉल के साथ ही कॉलर की लोकेशन भी हेल्पलाइन को मिल जाएगी।

चौरसिया पहले भी महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए ऐसे ही अन्य उपकरण बना चुके हैं। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सुरक्षा को लेकर संजीदगी से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए यह मास्क विकसित किया है।

उन्होंने बताया कि यह मास्क महिलाएं ही नहीं बल्कि सुरक्षा के लिहाज से हर कोई इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों से घिरने पर या लूट का अंदेशा अथवा किसी अन्य अनहोनी से बचने के लिए स्मार्ट फेस मास्क वरदान साबित हो सकता है।

यह स्मार्ट फेस मास्क पहनने वाले के मोबाइल फोन से ब्लू टूथ द्वारा कनेक्ट हो जाता है। मुसीबत में फंसे व्यक्ति द्वारा इसके सेंसर को टच करने पर पुलिस और उसके परिवार के सदस्य को लोकेशन के साथ कॉल चली जाएगी। इसमें लगे उपकरणों को निकालकर मास्क को धोया भी जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ‘स्मार्ट वीमेंस सेफ़्टी फेस मास्क’ को बनाने में करीब 850 रुपए का खर्च आया है, लेकिन इसे बड़े पैमाने पर बाजार में लाया जाए तो इसकी कीमत काफी कम हो सकती है।(वार्ता)
File photo

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 10 दिन में कितने बढ़े दाम?

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख