देश में अब तक Corona Vaccine की 80 करोड़ खुराक दी गई, सरकार ने जारी किए आंकड़े

Webdunia
शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (23:04 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके की 80 करोड़ खुराक दी गई है तथा शनिवार को 77.25 लाख खुराक दी गई।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अंतिम 10 करोड़ खुराक सिर्फ 11 दिनों में दी गई। मंत्रालय ने कहा, एक ऐतिहासिक उपलब्धि में भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज 80 करोड़ (80,33,75,147) के स्तर को पार कर गया। आज शाम सात बजे तक 77.25 लाख (77,25,076) से अधिक खुराक दी गई।

बयान के अनुसार देर रात तक दिन के लिए अंतिम आंकड़ों के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 80 करोड़ खुराक की उपलब्धि के लिए देश को और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी।
ALSO READ: CDRI ने खोजी Coronavirus की दवा, 5 दिन में खत्म होगा वायरल लोड
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शाम सात बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 60,03,94,452 पहली खुराक और 20,29,80,695 दूसरी खुराक दी गई।
ALSO READ: Coronavirus बीमारी से कैसे जीतें जंग, पढ़िए 5 मोटिवेशनल क्वोट्स
मंत्रालय ने कहा कि देश में सबसे संवेदनशील जनसंख्या समूहों को कोविड से बचाने के लिए एक औजार के रूप में टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर इसकी निगरानी की जाती है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस

Operation sindoor और पहलगाम पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही रुकी, मानसून सत्र के पहले दिन ही मचा बवाल

शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों ने कावड़ यात्रा निकाली, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

अगला लेख