COVID-19 : देशभर में अब तक लग चुकी हैं Corona Vaccine की 7.44 करोड़ से अधिक खुराकें

Webdunia
शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (23:53 IST)
नई दिल्ली। देश में अब तक कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीकों की कुल 7.44 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 89,53,552 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गई है और 53,06,671 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की शाम 8 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक टीके की 7,44,42,267 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
इनमें से 89,53,552 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गई है और 53,06,671 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। अग्रिम मोर्चा के 96,19,289 कर्मियों को पहली खुराक और 40,18,526 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।

इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4,57,78,875 लाभार्थियों को पहली खुराक और 7,65,354 लाभार्थियों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया, शनिवार की शाम आठ बजे तक टीके की 13,00,146 खुराक दी गई। आज देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण का 78वां दिन था। इनमें से 11,86,621 लाभार्थियों को पहली खुराक और 1,13,525 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु के 11,23,851 और 78,012 लाभार्थियों को क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गई। देशव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत 16 जनवरी को शुरू की गई थी और पहले स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया था। वहीं अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू किया गया था।

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए शुरू किया गया था। भारत में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख