Biodata Maker

सोनिया गांधी का संदेश- कोरोना से जंग में हर हिंदुस्तानी एकजुट, कांग्रेस सरकार के साथ

Webdunia
मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (08:43 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को देशवासियों एवं सेवाकर्मियों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संकट के खिलाफ लड़ाई में एकजुट खड़े रहने से बढ़कर कोई देशभक्ति नहीं हो सकती।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले जारी वीडियो संदेश में सोनिया ने लोगों से अपील की कि वे सावधानी बरतें और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें।
 
उन्होंने कहा, 'मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं। मैं आशा करती हूं कि आप सभी बंद का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे। आप सभी दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें।'
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों का आह्वान किया, 'अपने-अपने घरों में रहें। समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें और वह भी मास्क, चुन्नी या गमछा लगाकर। आप सभी इस लड़ाई में सहयोग करें।'
 
उन्होंने कहा, 'आज कोरोना वायरस के इस संकट से निपटने में आप सभी के इस लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है।'
 
सोनिया ने स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए कहा, ‘हम इस मुश्किल समय में आपके परिजनों; पति-पत्नी-बच्चों; माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। जोखिम होने के बावजूद भी आपके सहयोग और समर्थन से ही आप इस लड़ाई को लड़ पा रहे हैं। इन्हें धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।'
 
उन्होंने कहा, ‘कई जगहों पर चिकित्सकों के साथ गलत व्यवहार की खबरें आ रही हैं, ये बहुत गलत है क्योंकि हमारी सभ्यता और संस्कृति ऐसी नहीं है। हमें इन सबका सहयोग और समर्थन करना चाहिए।‘ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

लखीमपुर खीरी के महेशपुर वन रेंज में किया जा रहा है पर्यटन सुविधाओं का विकास

मुख्‍यमंत्री योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव, होलिकोत्सव पर भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में होंगे शामिल

अगला लेख