स्पेन में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर, कर्फ्यू और आपातकाल लगा

Webdunia
सोमवार, 26 अक्टूबर 2020 (09:28 IST)
बार्सिलोना। यूरोप में कोरोनावायरस के फिर से प्रकोप फैलने के बीच स्पेन की सरकार ने रविवार को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। इसमें रात में कर्फ्यू लगाया जाना भी शामिल है। सरकार को उम्मीद है कि इससे वैसी स्थिति नहीं उत्पन्न होगी जब देश में अस्पतालों में व्यवस्था लगभग ध्वस्त हो गई थी।
 
प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि स्पेन की सड़कों पर रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लोगों की आवाजाही पर लगी रोक से काम पर जाने वालों, दवा खरीदने के लिए घर से निकले लोगों और बुजुर्गों और छोटे परिजनों की देखभाल के लिए घर से निकलने वालों को छूट होगी। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू रविवार रात से प्रभावी होगा और इसके 6 महीनों तक प्रभावी रहने की उम्मीद है।
ALSO READ: चीन से तनाव के बीच भारत-अमेरिका की 2 2 वार्ता, दोनों देशों में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए सांचेज ने कहा कि वास्तविकता यह है कि यूरोप और स्पेन महामारी की दूसरी लहर में डूब गए हैं। हम बेहद मुश्किल स्थिति में जी रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्पेन के 17 क्षेत्रों और दो स्वायत्त शहरों के प्रमुखों को कर्फ्यू के और सख्त घंटे लागू करने, यात्रा के लिए क्षेत्रीय सीमाओं को बंद करने और साथ नहीं रहने वाले 6 से ज्यादा लोगों की सीमा तय करने का अधिकार होगा।
 
यह कर्फ्यू स्पेन के कैनेरी द्वीपसमूह पर लागू नहीं होगा। मुख्य भूमि पर कर्फ्यू के साथ ही स्पेन पड़ोसी फ्रांस के उदाहरण का अनुकरण कर रहा है, जहां सरकार ने प्रमुख शहरों समेत बड़े इलाकों में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक के कर्फ्यू का ऐलान किया है।
ALSO READ: ई-कॉमर्स वेबसाइट से ICAR के अधिकारी ने मंगवाया था स्मार्टफोन, डिब्बा खोला और फिर...
स्वास्थ्य अधिकारी मान रहे हैं कि रात में निकलने वाले लोगों और पार्टी करने के शौकीन संक्रमण की इस नई लहर के लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं। सांचेज ने कहा कि वह संसद के निचले सदन से इस हफ्ते कहेंगे कि वो आपातकाल को मई तक बढ़ा दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

सपा नेता आजम खां को 10 साल की कैद, 14 लाख का जुर्माना

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आएगा

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर

अगला लेख