Hanuman Chalisa

UNO महासचिव बोले, covid 19 के टीके से ही सामान्य स्थिति में लौट सकती है दुनिया

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (11:22 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 का टीका ही एकमात्र ऐसी चीज हो सकती है, जो दुनिया में सामान्य स्थिति ला सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इस साल के अंत तक टीका विकसित हो जाने की उम्मीद जताई।
ALSO READ: Corona पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक, एकजुटता पर दिया जोर
उन्होंने अफ्रीकी देशों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि एक सुरक्षित और प्रभावी टीका एकमात्र उपकरण हो सकता है, जो दुनिया को सामान्य स्थिति में लौटा सकता है, लाखों लोगों की जान बचा सकता है और खरबों डॉलर को बचा सकता है।
 
उन्होंने इसके त्वरित विकास और सभी तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान करते कहा कि इससे वैश्विक लाभ होगा और इससे हम महामारी को नियंत्रित कर पाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वाकांक्षी प्रयास की आवश्यकता है कि 2020 के अंत तक इस तरह के टीका की विश्वभर में पहुंच के लिए अंतरराष्ट्रीय हितधारक एक सामंजस्यपूर्ण, एकीकृत और प्रभावी दृष्टिकोण से काम कर पाए।
 
उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र 47 अफ्रीकी देशों को कोविड-19 की जांच सुविधा प्रदान करने में सक्षम रहा है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने महामारी के परिणामों को कम करने के लिए कई अफ्रीकी सरकारों के प्रयासों की भी प्रशंसा की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

अगला लेख