Maharashtra के इन 3 शहरों में फिर लग सकता है Lockdown, CM ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक

Webdunia
गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (12:57 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार यवतमाल, अमरावती और अकोला जिलों में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए 'किसी भी वक्त' वहां पाबंदियों को सख्त कर सकती है। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को उक्त जानकारी देते बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस मुद्दे पर गुरुवार सुबह चर्चा की और उसी के आधार पर कदम उठाए जाने की संभावना है।
ALSO READ: महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल कोरोनावायरस से संक्रमित
हाल के दिनों में फिर से महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 4,787 नए मामले आए, जो 2021 में राज्य में 1 दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। जिलों में बुधवार को सबसे ज्यादा 230 नए मामले अमरावती में आए। यहां मंगलवार को 82 मामले आए थे।
 
एक अधिकारी ने बताया कि अकोला नगर निगम में बुधवार को 105 और मंगलवार को 67 नए मामले आए। सूत्र ने बताया कि सरकार किसी भी वक्त यवतमाल, अमरावती और अकोला शहरों में सख्त लॉकडाउन लगा सकती है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सुबह इस पर चर्चा की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख