Hanuman Chalisa

लॉकडाउन में कलेक्टर ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद मांगी माफी

Webdunia
रविवार, 23 मई 2021 (07:23 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लागू लॉकडाउन के दौरान कलेक्टर ने कोरोना नियमों की अनदेखी पर एक युवक को कथित तौर पर थप्पड़ मारा और पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है।
 
सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान अमन मित्तल (23) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ लॉकडाउन के कथित उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया गया है।
 
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के अनुसार मास्क लगाए एक युवक को पुलिस ने जब रोका तब वह कलेक्टर को एक कागज और मोबाइल फोन पर कुछ दिखाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान कलेक्टर ने उसका फोन लिया और उसे जमीन पर फेंक दिया।
 
वीडियो के अनुसार बाद में कलेक्टर ने युवक को थप्पड़ भी मारा। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी वहां पहुंचे और दो पुलिस कर्मियों ने युवक की डंडे से पिटाई कर दी। वीडियो में कलेक्टर द्वारा युवक की पिटाई का आदेश देते हुए सुना जा सकता है।
 
 
सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अपने बयान में कहा, ‘सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें मुझे एक आदमी को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है जो लॉकडाउन के दौरान बाहर था। आज के व्यवहार के लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं। उस व्यक्ति का अनादर करने का मेरा कोई इरादा नहीं था।‘
 
कलेक्टर ने बयान में कहा, ‘इस महामारी की स्थिति में सूरजपुर जिले समेत पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को अपूरणीय क्षति का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार के हम सभी सरकारी कर्मचारी इस समस्या से निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।‘ 

कलेक्टर शर्मा ने कहा है कि वह और उनकी मां भी कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उन्होंने कहा है कि वह अब ठीक हो गए हैं, लेकिन मां अब भी संक्रमित है। उन्होंने बताया कि घर पर ही उनकी मां का इलाज चल रहा है। वह जिले के सभी निवासियों से अपील करते हैं कि कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें और घर पर ही रहें।
 
इससे पहले कलेक्टर ने कहा था कि युवक मोटरसाइकिल में तेज गति से जा रहा था तथा उसने दुर्व्यवहार भी किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख