COVID-19 : पाकिस्तान में एक ही दिन में सर्वाधिक 153 लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 71 हजार के पार

Webdunia
शनिवार, 20 जून 2020 (18:50 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शनिवार को अब तक एक ही दिन में सर्वाधिक कोविड-19 के 153 मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 1,71,000 के आंकड़े को पार कर गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 6,604 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,71,665 तक पहुंच गया। वहीं 153 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 3,382 हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में अब तक 63,504 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में सामने आए कुल मामलों में से सिंध में 65,163 मामले, पंजाब में 64,216, खैबर पख्तूनख्वा में 20,790, इस्लामाबाद में 10,279, बलूचिस्तान में 9,162, गिलगित बाल्तिस्तान में 1,253 और पाक के कब्जे वाले कश्मीर में 803 मामले सामने आए हैं।
इस बीच पाकिस्तान के उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि करीब तीन महीने बाद शनिवार से देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

अगला लेख