हॉटस्पॉट बने भोपाल, इंदौर, उज्जैन में पदस्थ होंगे 204 डॉक्टर

Webdunia
शुक्रवार, 1 मई 2020 (22:50 IST)
भोपाल। कोरोना वायरस (Corona virus (कोविड-19) के संक्रमण के विरुद्ध युद्ध में मध्यप्रदेश में हॉटस्पॉट बने भोपाल, इंदौर और उज्जैन में अतिरिक्त रूप से 204 डॉक्टर पदस्थ होंगे। कोरोना संक्रमण के विरुद्ध जारी इस युद्ध में पीपीटी मास्क, सैने टाइजेशन सामग्री, टेस्टिंग क्षमता, कोविड समर्पित अस्पतालों की संख्या में लगातार विस्तार किया जा रहा है।

इसी क्रम में दक्ष डॉक्टरों की कमी नहीं होने देने के उद्देश्य से प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों से 31 मार्च को इंटर्नशिप पूर्ण किए 204 बंधपत्र स्नातक चिकित्सकों को भोपाल, इंदौर और उज्जैन में पदस्थ किया गया है।
 
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कोविड-19 के मरीजों की संख्या को देखते हुए 71 बंधपत्र चिकित्सकों की सेवाएं भोपाल को, 87 की सेवाएं इंदौर और 46 की सेवाएं उज्जैन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपी गई हैं।

चिकित्सकों द्वारा उपस्थित नहीं होने पर उनके खिलाफ एस्मा के तहत कार्यवाही की जाएगी। समस्त चिकित्सकों के रहने और भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। चिकित्सकों को प्रतिमाह रुपए 55 हजार पारिश्रमिक देय होगा।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: हिमाचल में बारिश का कहर, केदारनाथ में भूस्खलन, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

चीनी दवाओं की खातिर हर साल मार दिए जाते हैं 60 लाख गधे

सोनप्रयाग में भूस्खलन, केदारनाथ से लौट रहे 40 श्रद्धालुओं को SDRF ने बचाया

पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 4 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

LIVE: पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

अगला लेख