Hanuman Chalisa

इटली के प्रधानमंत्री बोले, बहुत लंबे लॉकडाउन के लिए रहें तैयार

Webdunia
सोमवार, 30 मार्च 2020 (12:19 IST)
रोम। प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते की सरकार ने इटलीवासियों को बहुत लंबे समय तक लॉकडाउन के लिए तैयार रहने को कहा है। सरकार की ओर से रविवार को कहा गया कि आर्थिक कठिनाइयों और नियमित दिनचर्या पर तकलीफदेह असर के बावजूद बंद धीरे-धीरे ही हटाया जाएगा।
ALSO READ: Corona virus के हमले के बाद इटली के सिसली में खाने-पीने के सामान की लूट
मंत्रियों और स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से यह संदेश ऐसे समय पर आया है, जब इटली में संक्रमण का प्रकोप कम होता दिख रहा है। इस संक्रमण के कारण इटली में 1 दिन में मौत का नवीनतम आंकड़ा 756 है, जो शुक्रवार के 969 से कम है। यहां कोरोना वायरस संक्रमण की दर में कमी आई है और यह पहली बार 6 फीसदी से कम हुई है।
ALSO READ: Life in the times of corona: इटली का ‘वो’ दुनिया को दिखा रहा जीने का जज्‍बा
बहरहाल, सरकार का पूरा ध्यान लॉकडाउन खत्म होने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल पर है। क्षेत्रीय मामलों के मंत्री फ्रांसेस्कोबो ने इटली के स्काई टीजी24 टेलीविजन से कहा कि 3 अप्रैल के बाद भी बंद की तारीख बढ़ाई जाएगी। मेरा मानना है कि इस वक्त लॉकडाउन को खत्म करने के बारे में बात करना अनुचित तथा गैर-जिम्मेदाराना है।
 
महामारी के प्रकोप से बेहाल इटली में लगभग सभी प्रकार की कारोबारी गतिविधियां बंद हैं। उप वित्तमंत्री लॉरा कास्टेली ने कहा कि 25 अरब के शुरुआती बचाव पैकेज को चौगुना करने की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि मेरे खयाल से कम से कम 100 अरब यूरो की जरूरत पड़ सकती है। इटली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 10,779 लोगों की मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

अगला लेख