Hanuman Chalisa

Positive news : मां हुई कोरोना पॉजिटिव तो मासूम ने छोड़ा खाना, इंदौर ट्रैफिक पुलिस के डांसिंग कॉप रंजीत ने ऐसे मनाया

Webdunia
गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (16:58 IST)
इंदौर। कोरोनाकाल में फ्रंट लाइन वॉरियर्स घर-परिवार को छोड़ दिन-रात ड्यूटी पर जुटे हुए हैं। तनाव भरे माहौल में अपनी नौकरी के साथ ही अपने जान का परवाह किए बिना सामाजिक सरोकार भी निभा रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया इंदौर में सामने आया है।

एक कोरोना पीड़ित मां को कोविड सेंटर में भर्ती करने पर 8 साल के बेटे ने खाना-पीना छोड़ दिया। लाख मनाने के बाद भी बच्चा खाने को राजी नहीं हुआ। बच्चे की मां ने उसके पंसदीदा डांसिंग कांस्टेबल रंजीत सिंह से गुहार लगाई। रंजीत सिंह अपनी डांसिंग स्टाइल से ट्रैफिक को कंट्रोल करते हैं।

वे युवाओं के साथ बच्चों में भी लोकप्रिय हैं। जब बच्चा माता-पिता के साथ घूमने निकलता था तो चौराहे पर खड़े कांस्टेबल रंजीत को डांसिंग ड्यूटी करते देख बड़ा खुश होता था। घर में अकेले रहने के दौरान वह रंजीत सिंह के वीडियो और फेसबुक पर फोटो देखता था।

मां को पूरा यकीन था कि अगर रंजीत सिंह बच्चे को मनाएंगे तो वह मान जाएगी। कोविड सेंटर में भर्ती मां ने रंजीत को फोन कर बेटे को मनाने की गुहार लगाई। रंजीत ने भी एक मां की पीड़ा को महसूस किया और तुरंत उनके बेटे से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने भी पूरे परिवार की मदद की।

उनके बेटे से वीडियो चेट की तो बेटे ने रात का खाना खा लिया। इसके बाद सुबह खुद खाना लेकर घर पहुंचे और मां को सकुशल लाने की जानकारी दी। इस प्रयत्न से मासूम का चेहरा खिल उठा। रंजीत सिंह ने खुद बच्चे के साथ खाना खाया। माता-पिता ने भी जिगर के टुकड़े के खाना खाने के बाद चैन की सांस ली। रंजीत के इस कार्य की आईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने भी प्रशंसा की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख