Hanuman Chalisa

covid 19 : गुजरात में 70 ट्रेन बोगियों को पृथक वार्ड में बदला जाएगा

Webdunia
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (10:15 IST)
अहमदाबाद। अहमदाबाद रेलवे मंडल में कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के लिए ट्रेनों की 17 बोगियों को पृथक वार्ड में परिवर्तित किया जा रहा है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ ऐसी पहली बोगी तैयार हो गई है और उसे मणिनगर रेलवे डिपो में खड़ा किया गया है। अहमदाबाद कोरोना वायरस के प्रसार के लिहाज से प्रमुख केंद्रों में से एक बनकर सामने आया है। 
ALSO READ: बंगाल में कोरोना से 5 की मौत, अहमदाबाद में कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले
अहमदाबाद मंडल के रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) दीपक कुमार झा ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिए ट्रेनों की 70 बोगियों को पृथक वार्ड में बदला जा रहा है। ये बोगियां 5 डिपो में खड़ी की जाएंगी। मणिनगर डिपो में पृथक वार्ड के तौर पर 25 बोगियां रखी जाएंगी।
 
उन्होंने बताया कि हर बोगी में 8 मरीज रह सकते हैं। झा ने कहा कि बोगियों को आवश्यकता के अनुसार परिवर्तित किया जा रहा है और इनमें सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हर बोगी में 4 शौचालयों में से 1 को बाथरूम में तब्दील किया गया है। प्रत्येक बोगी में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक कैबिन बनाया गया है।
 
झा ने कहा कि जिन लोगों को विशेष चिकित्सा देखभाल की जरूरत होगी, उन्हें अस्पताल ले जाया जाएगा लेकिन जिनमें हल्के लक्षण होंगे और जिन्हें पृथक वास की जरूरत होगी, उन्हें इन बोगियों में रखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि देशभर में 5,000 ट्रेन बोगियों को पृथक वार्ड में बदला जाएगा। 
 
मणिनगर के अलावा इन बोगियों को अहमदाबाद और साबरमती के रेलवे डिपो में रखा जाएगा। अन्य 2 डिपो कच्छ जिले के भुज और गांधीधाम में होंगे। अहमदाबाद में अभी तक 38 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 4 की मौत हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon : मौसम के महादानव अल-नीनो को परास्त करेगा Indian Ocean Dipole, जानिए कैसे होगी झमाझम बारिश

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

गुजरात पुलिस भर्ती परीक्षा आज, 2.63 लाख उम्मीदवारों की अग्निपरीक्षा, AI और फेशियल रिकग्निशन से होगी निगरानी

गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर का नया टेक सेंटर शुरू, CM भूपेंद्र पटेल बोले- गुजरात बन रहा वैश्विक टेक्नोलॉजी हब

CM धामी बोले- मोदी के 12 साल में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड में UCC और नकल विरोधी कानून बने मिसाल

अगला लेख