Hanuman Chalisa

UP में विद्यालय प्रबंधन ने परिवहन शुल्क वसूला तो अब खैर नहीं...

अवनीश कुमार
बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (11:11 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी से प्रदेश के बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार के दिशा निर्देश पर प्रदेश के सभी विद्यालय बंद करवाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद से प्रदेश के समस्त विद्यालय बंद हैं, लेकिन इसी दौरान सरकार ने फीस का दबाव विद्यालय प्रबंधन के द्वारा ना बना जाए इसको लेकर भी आदेश जारी किया था।प्रदेश सरकार ने स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए वाहन शुल्क वसूली पर भी रोक लगा दी है, जिसको लेकर सरकार की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया है।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों के अभिभावकों से वाहन शुल्क वसूली अभियान ने तेजी पकड़ ली थी। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए वाहन शुल्क वसूली पर भी रोक लगा दी है, जिसको लेकर सरकार की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के निर्देश पर प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने एक पत्र जारी करते हुए समस्त जिलाधिकारी और माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि लॉकडाउन के दौरान विद्यालय बंद हैं और सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने घर में हैं इसलिए आपके माध्यम से सभी विद्यालयों को निर्देशित कर दिया जाए कि इस दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से परिवहन शुल्क न लिया जाए।

यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आदेश न मानने वाले विद्यालयों पर कार्यवाही भी की जाए। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने टि्वटर के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा है कि विद्यालयों द्वारा लॉकडाउन की अवधि में विद्यालय बंद रहने तक छात्र-छात्राओं से परिवहन शुल्क न लिया जाए, इस आशय का आदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

अगला लेख