Hanuman Chalisa

मप्र के मंत्री तुलसीराम सिलावट कोरोनावायरस की चपेट में, पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई

Webdunia
मंगलवार, 28 जुलाई 2020 (23:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रियों और नेताओं पर कोरोनावायरस का कहर जारी है। प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह के बाद जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंत्रीजी की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। सिलावट ने ट्‍वीट में कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

सिलावट के अपने और पत्नी के संक्रमित होने की सूचना देने से पहले मंगलवार को इंदौर के जिलाधिकारी के कार्यालय के एनआईसी कक्ष से प्रदेश मंत्रिमंडल की ऑनलाइन बैठक में भाग लिया था।

सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से सिलावट को सांवेर के आगामी उपचुनावों में उम्मीदवारी के लिए पार्टी का टिकट मिलना तय माना जा रहा है। इसके मद्देनजर वह पिछले कई दिन क्षेत्र के सघन दौरे कर रहे थे।

इससे पहले प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और भोपाल संभाग संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सुहास भगत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ राज्यपाल लालजी टंडन की अन्त्येष्टि में लखनऊ गए थे। राज्यसभा सांसद भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुलसीराम सिलावट के स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ विशेष विमान से गए कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। रीवा से भाजपा विधायक गिरीश गौतम की पत्नी और स्टाफ के लोग भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही साजिश, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

अगला लेख