Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लॉकडाउन के दौरान नहीं मिला काम, परेशान टीवी कलाकार ने दी जान

हमें फॉलो करें लॉकडाउन के दौरान नहीं मिला काम, परेशान टीवी कलाकार ने दी जान
, रविवार, 17 मई 2020 (07:36 IST)
मुंबई। लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने और कर्ज से परेशान 32 वर्षीय एक टीवी कलाकार ने नवी मुंबई के पास मौजूद खारघर स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
एक अधिकारी ने बताया कि खारघर के स्वप्नपूर्ति कॉम्पलेक्स में रहने वाले मनजोत सिंह ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
 
उन्होंने बताया कि सिंह की पत्नी ने उसे फंदे से लटकता देख कर शोर मचाया, लेकिन शायद कोरोना वायरस महामारी के डर से मदद के लिए कोई नहीं आया। मौके पर पहुंची पुलिस सिंह को नजदीक के एक अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सिंह कर्ज के बोझ तले दबाव हुआ था और लॉकडाउन के कारण उसे कोई काम भी नहीं मिल पा रहा था। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दर्दनाक, पुणे के हॉटस्पॉट क्षेत्र में एम्बुलेंस के इंतजार में एक व्यक्ति की मौत