Biodata Maker

बेटे आदित्य के बाद उद्धव ठाकरे की पत्नी कोरोनावायरस से हुईं संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 24 मार्च 2021 (00:29 IST)
मुम्बई। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे के बाद उनकी मां एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने 11 मार्च को यहां सरकारी जेजे अस्पताल में कोरोनावायरस निरोधक टीके की पहली खुराक ली थी।

ALSO READ: अब 1 अप्रैल से 45 से ऊपर वालों को लगेगी Corona vaccine
 
एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 जांच में वह सोमवार रात को संक्रमित पाई गईं। उन्हें मुख्यमंत्री के सरकारी निवास 'वर्षा' में क्वारंटाइन में रखा गया है। पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने 2 दिन पहले बताया था कि वह जांच में सक्रमित पाए गए। रविवार को राज्य में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक कोविड-19 के 30,535 मामले सामने आए थे। 

धनंजय मुंडे दूसरी बार संक्रमित : महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि मंगलवार को वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है। यह दूसरी बार है जब सामाजिक न्याय मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे पहले वे पिछले साल जून में संक्रमित हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख