केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कोरोना संक्रमित, ट्‍वीट कर दी जानकारी

Webdunia
गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (15:05 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत गुरुवार को कोरोनावायरस के परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए। चिकित्सकों की सलाह पर वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
 
शेखावत ने ट्वीट कर कहा कि अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।
 
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से क्वारंटाइन में रहने और कोरोना जांच कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें।
 
ज्ञात हो कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित कई अन्य नेता भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
 
इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैय्या और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित जैसे बड़े नाम भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में भारी बारिश के बाद आपातकाल, 24 घंटे में 30 लोगों की मौत, 6 जिलों में सबसे ज्यादा तबाही

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा फैसला, यूलिया को बनाया नया प्रधानमंत्री

कौन हैं मरांग बुरु और क्या है झारखंड के आदिवासियों का इनसे संबंध, विवाद भी है

बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट

अगला लेख