Hanuman Chalisa

आज से 31 जुलाई तक अनलॉक 2, इन राज्‍यों को नहीं मिलेगा फायदा

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2020 (07:20 IST)
नई दिल्ली। आज से 31 जुलाई तक देशभर में अनलॉक 2 लागू हो रहा है। इसके माध्यम से कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से लोगों को सामान्य दिनचर्या में लौटने में मदद मिलेगी। हालांकि कुछ राज्यों में अनलॉक 2.0 लागू नहीं होगा।
 
इन राज्यों को नहीं मिलेगा फायदा : महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे में यहां अनलॉक 2 लागू नहीं होगा।
 
महाराष्‍ट्र के बाद तमिलनाडु सरकार ने एलान किया कि लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया जाएगा। चेन्नई और कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लुवर समेत मदुरै और ग्रेटर चेन्नई पुलिस की सीमा में 5 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। 
 
अनलॉक 2 में क्या खुलेगा : ‘अनलॉक 2’ के दौरान अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो रेल, सिनेमाघर, जिम्नेशियम, बार बंद रहेंगे। घरेलू उड़ानों और यात्री ट्रेन सेवाओं को अनलॉक 2 में चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा
 
अनलॉक 2 में क्या रहेगा बंद: गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस प्रतिबंधों पर कहा कि सभी स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा की अनुमति होगी और उन्हें बढ़ावा दिया जाएगा। पूरे देश में रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू अनलॉक 2 में भी लगा रहेगा। राजनीतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेलकूद संबंधी आयोजन और अन्य बड़े जमावड़े वाले कार्यक्रमों पर रोक जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि भारत में 5 लाख 85 हजार से मरीज संक्रमित हैं और मरने वालों की संख्या 17 हजार के पार हो गई। अब तक 3,47,836 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख