Hanuman Chalisa

यूपी में 9 घंटे के अंदर बिकी 200 करोड़ से ज्यादा की शराब

अवनीश कुमार
मंगलवार, 5 मई 2020 (12:44 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के चलते एक महीने से अधिक दिनों के बाद सोमवार को सरकार की तरफ से शराब बिक्री के लिए मिली 9 घंटों की छूट के अंदर ही शराब बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बना दिया।
 
उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम दिनों के मुताबिक 40 दिन बाद शराब बिक्री की मिली छूट के चलते उत्तर प्रदेश के अंदर शराब प्रेमियों ने सेल काउंटर से 200 व 220 करोड़ से ऊपर की शराब खरीद डाली है। यह आम दिनों से कई गुना अधिक है और यह एक रिकॉर्ड है।
 
इसके मद्देनजर अगर प्रदेश के जिलों पर नजर डालें तो 9 घंटे में हर जिले में 5 करोड़ या 5 करोड़ के भी ऊपर शराब की बिक्री की है। बताते चलें कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद से ही शराब प्रेमियों में शराब ना मिल पाने का बेहद कष्ट था।
 
इसके चलते शराब प्रेमियों ने सोमवार को मिली छूट का फायदा उठाते हुए सुबह 6:00 बजे से ही शराब के सेल काउंटर पर लाइन लगाकर खड़े नजर आए स्थिति तो यह थी कि लोगों को संभालने के लिए प्रदेश के हर जिले में पुलिस को ही मोर्चा संभालना पड़ा और कई जिलों में तो पुलिस को बल का प्रयोग भी करना पड़ा।
 
प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी किसी भी प्रकार की समस्या ना हो जाए इसको देखते हुए सड़कों पर निरीक्षण करते हुए नजर आए लेकिन इन सबके बावजूद भी शराब प्रेमियों ने लाइन में लगकर शराब लेने का इंतजार करते हुए नजर आए।
 
हालात यह रहे उत्तर प्रदेश में शराब बिक्री में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया और आम दिनों से कई गुना अधिक बिक्री कर डाली कई जगहों पर तो क्या स्थिति हो गई किस शराब काउंटर पर शराब ही समाप्त हो गई और अपना नंबर आने के इंतजार में खड़े शराब प्रेमियों को शराब न मिल पाने के कारण इन सभी के अंदर काफी गुस्सा भी देखाा गया।
 
अगर सिर्फ लखनऊ की बात करें तो 9 घंटे के अंदर लखनऊ के शराब प्रेमियों ने 6 करोड रुपए की शराब खरीद डाली। जिसको लेकर लखनऊ के जिला आबकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह ने बताया कि राजधानी लखनऊ में सोमवार को करीब साढ़े 6 करोड़ की शराब बिकी। आम दिनों में यह बिक्री 2 करोड़ से ज्यादा की नहीं होती।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

अगला लेख