बड़ी खबर, अमेरिकी रक्षामंत्री ऑस्टिन पाए गए कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटाइन में गए

Lloyd Austin
Webdunia
सोमवार, 3 जनवरी 2022 (11:40 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। अमेरिका के रक्षा विभाग ने यह जानकारी दी है। ऑस्टिन ने रविवार को कहा कि मैं आज सुबह कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। मैंने छुट्टी पर घर पर रहते हुए कोरोना के लक्षण दिखने पर आज परीक्षण का अनुरोध किया। लक्षण हल्का है।

ALSO READ: Uttarakhand : कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा देहरादून, 50 फीसदी केस से सामुदायिक संक्रमण का अलर्ट
 
उन्होंने कहा है कि वे (ऑस्टिन) आभासी तरीके से बैठकों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं 5 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहूंगा। उन्होंने बताया कि वह आखिरी बार राष्ट्रपति जो बाइडन से 21 दिसंबर को मिले थे और आखिरी बार पेंटागन गुरुवार को गए थे।

ALSO READ: मुंबई में फिर कोरोना मामलों में बड़ा उछाल, 24 घंटे के अंदर 8,063 नए मामले
 
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन से मेरी आखिरी मुलाकात मंगलवार, 21 दिसंबर को हुई थी। मुझे 1 सप्ताह से अधिक समय पहले से लक्षण महसूस होने लगे थे। मैंने उसी दिन सुबह में जांच कराई और निगेटिव पाया गया। मैं गुरुवार से पेंटागन नहीं गया हूं। मैं गुरुवार को वहां कुछ समय के लिए गया था और केवल मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों से मुलाकात हुई थी। हम मास्क पहने हुए थे और सामाजिक दूरी को बरकरार रखा था। उल्लेखनीय है कि ऑस्टिन वैक्सीनेट हैं और अक्टूबर में बूस्टर डोज भी ले ली थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में Waqf से जुड़ी झड़पों में 3 लोगों की मौत, अदालत ने CAPF की तैनाती का दिया आदेश

लालकिला परिसर में 3 दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन का हुआ शुभारंभ

MP : गुना में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव

भारत पर टैरिफ का कितना पड़ेगा प्रभाव, BJP ने किया खुलासा

ईरान, अमेरिका परमाणु कार्यक्रम पर और बातचीत को हुए सहमत, 19 अप्रैल को होगी अगले दौर की वार्ता

अगला लेख