Hanuman Chalisa

कोरोना से जंग, भोजन बैंकों पर उमड़ी भीड़, दान के लिए लगी कारों की कतार

Webdunia
रविवार, 19 अप्रैल 2020 (13:38 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का दंश झेल रहे परिवार अधिकतर भोजन बैंक की ओर उमड़ रहे हैं और दूर तक लगी कारों की कतारों में दान के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं।

लॉकडाउन के कारण एक के बाद एक कारोबार रातोंरात बंद हो जाने के कारण 2.2 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए है और वे खाने-पीने के लिए दानदाताओं पर निर्भर हो गए हैं।

मंगलवार को पेन्सिलवेनिया में ग्रेटर पीट्सबर्ग कम्युनिटी फूड बैंक के एक वितरण केंद्र में करीब 1,000 कारें कतारों में खड़ी रहीं। उसके भोजन के पैकेटों की मांग मार्च में करीब 40 फीसदी तक बढ़ गई है।

संगठन के उपाध्यक्ष ब्रायन गुलिश ने कहा कि काफी लोग पहली बार हमारी सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे पहले कभी भोजन बैंक के पास नहीं आए। उन्होंने बताया कि इसलिए उन्हें मालूम नहीं है कि दक्षिणपश्चिम पेन्सिलवेनिया में 350 वितरण केंद्र हैं।

उन्होंने कहा, इसलिए ये कतारें इतनी लंबी हैं क्योंकि उन्हें मालूम ही नहीं है कि हमारा नेटवर्क इतना बड़ा है। न्यू ओर्लीन्स से लेकर डेट्रोइट तक पूरे अमेरिका में लोग भोजन बैंकों में उमड़ रहे हैं।

उपनगर बोस्टन में चेल्सिया में एक भोजन वितरण केंद्र में एलाना नाम की महिला ने कहा, ‘‘हमें काम पर गए महीनों बीत गए हैं। मुझे कल 15 दिन के नवजात के साथ एक महिला मिली। उसका पति काम नहीं कर रहा है, उसके दो और बच्चे हैं। उसके घर में खाने का कोई सामान नहीं है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अहमदाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक की परेशानी, 5 महीने की तैयारी के बाद अब पूरा सुभाष ब्रिज होगा ध्वस्त

अगला लेख