Hanuman Chalisa

Uttar Pradesh Coronavirus Update : UP में Corona संक्रमण के 4186 नए मामले, मृतकों का आंकड़ा हुआ 2515

Webdunia
सोमवार, 17 अगस्त 2020 (22:16 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 4186 नए मामले सामने आए, जबकि 69 और लोगों की मौत के साथ सोमवार को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2515 हो गया। अब तक कुल 1,04,808 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में कोरोना संक्रमण के 1,58,216 मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,186 नए मामले सामने आए। राज्य में अभी 50,893 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 69 और लोगों की मौत के साथ इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,515 हो गई है। अब तक कुल 1,04,808 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के 1,58,216 मामले हैं।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 10 लोगों की मौत कानपुर नगर में हुई। राजधानी लखनऊ में आठ, मुरादाबाद में छह तथा प्रयागराज और उन्नाव में चार-चार मौतें कोरोना संक्रमण के चलते हुईं। अब तक इस संक्रमण से सबसे अधिक 309 लोगों की मौत कानपुर नगर में हुई है। इस संक्रमण के कारण अब तक लखनऊ में 217, वाराणसी में 125 और मेरठ में 123 लोगों की मौत हो चुकी है।

विधानसभा के 20 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने से कुछ दिन पहले विधानसभा के 20 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि विधानसभा के 600 कर्मियों का सोमवार को कोविड-19 के लिए परीक्षण किया गया था। इनमें से 20 इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को पृथक किया गया है।

उन्होंने कहा कि विधायकों के आवासों के नजदीक कोविड-19 जांच केंद्र बनाए जाएंगे ताकि उन सभी का एक दिन के अंदर ही परीक्षण हो सके। गौरतलब है कि प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आगामी 20 अगस्त को शुरू होगा। यह सत्र महज तीन दिनों का होगा।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोनावायरस और अपराध दोनों को ही रोकने में अक्षम उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का दिन प्रतिदिन गम्भीर होती जा रही घटनाओं पर मूकदर्शक बने रहना खतरनाक है।

यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस और कानून व्यवस्था के संकट से लोग बुरी तरह पीड़ित और आतंकित हैं। भाजपा सरकार कोरोना और अपराध दोनों को ही रोकने में अक्षम है और सरकार को यह सच स्वीकार कर लेना चाहिए। प्रदेश में दो मंत्रियों की कोरोनावायरस से मौत हो चुकी है। विधायक भी इसके शिकार हैं। इस बीमारी से मुख्य चिकित्सा अधिकारी और डॉक्टरों की भी मौत हो चुकी है। वहीं आपराधिक घटनाएं भी थम नहीं रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बेगुनाहों, लाचार लोगों पर हाथ उठाने लगी है क्योंकि बाहुबली नेताओं और गुण्डों के आगे वह असहाय बन जाती है। अपराध और शासन के गठजोड़ ने पूरे प्रदेश को बदनाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो हालात हैं, उनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो सिर्फ बयान देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका के लुइसियाना में भीषण गोलीबारी, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत, जानिए क्‍या है मामला?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, बोले- डील नहीं हुई तो भुगतना होगा अंजाम, पावर प्‍लांट और पुल पर होंगे हमले

बढ़ते सड़क हादसों पर Supreme Court हुआ सख्त, जारी किए अहम निर्देश, जानें कौनसे हैं नियम...

अमेरिका में Aerospace, Defense और UFO 10 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत और गुमशुदगी से हड़कंप

पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पर अमेरिकी रिपोर्ट में 'रेड फ्लैग' का अलर्ट, कहीं ट्रंप को भारी न पड़ जाएं गलबहियां

सभी देखें

नवीनतम

उधमपुर में बस सड़क से फिसली, 19 लोगों की मौत, कई घायल

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भोपाल में जन आक्रोश पदयात्रा, बोले CM डॉ. मोहन यादव, बहनों की इच्छा कुचलने वालों को कब्र से निकालकर दी जाएगी सजा

LIVE: उधमपुर में खाई में गिरी यात्री बस, 15 की मौत

विश्व गुरु कभी थे, अब नहीं हैं: भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा

5 लोगों को थार से रौंदने वाले बेटे के बचाव में भाजपा विधायक की पुलिस को खुली धमकी, करैरा तुम्हारे डैडी का नहीं, बेटा आएगा और चुनाव लड़ेगा

अगला लेख