Hanuman Chalisa

Uttar Pradesh Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में Corona के 4677 नए मामले, रिकवरी रेट 74 प्रतिशत

Webdunia
मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (00:47 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते नए मामलों के बावजूद रिकवरी दर 74 फीसदी के आसपास बनी हुई है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और कानपुर में संक्रमण के बढ़ते मामलों के प्रति चिंता जाहिर करते हुए दोनों जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 4677 नए मरीज मिले जबकि 4494 स्वस्थ भी हुए। इस दौरान 63 मरीजों की मृत्यु हुई। राज्य में अब तक एक लाख 40 हजार 107 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं वहीं 2987 की मौत हो चुकी है। इस प्रकार विभिन्न अस्पतालों अथवा होम आइसोलेशन में 49288 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग से सोमवार को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के अलग अलग 75 जिलों में कुल 49288 मरीजों का उपचार किया जा रहा था जिसमें सिर्फ लखनऊ और लखनऊ में 10557 मरीज संक्रमित थे जो कुल संख्या का 21 फीसदी से अधिक है।

लखनऊ में सबसे अधिक 6966 मरीज अस्पताल अथवा होम आइसोलेशन में थे वहीं कानपुर में यह संख्या 3591 है। हालांकि कानपुर में सबसे ज्यादा 367 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं लखनऊ में अब तक 291 मरीजों की मृत्यु हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा बैठक में लखनऊ तथा कानपुर नगर में विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि इन जिलों में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। पिछले 24 घंटो में लखनऊ में 749 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई जबकि कानपुर में 266 नए मरीज मिले।
इसके अलावा प्रयागराज में 198, गोरखपुर में 198, मुरादाबाद में 143, नोएडा में 138, गाजियाबाद में 106, अलीगढ़ में 124, सहारनपुर में 118, महाराजगंज में 107, लखीमपुर खीरी में 104 नए मरीज पाए गए। प्रयागराज में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 2424 और गोरखपुर में 2533 हो चुकी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख