Hanuman Chalisa

UP Corona Update : उत्तरप्रदेश में 5684 नए Corona मामले, मृतक संख्‍या हुई 3356

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (18:57 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 5684 नए मामले सामने आए जबकि 62 और मौतों के साथ शनिवार को मृतकों की संख्या 3356 हो गई। कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की वजह से अब तक सबसे अधिक 418 मौतें कानपुर नगर में हुई हैं।

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 5,684 नए प्रकरण सामने आए, वहीं फिलहाल 53,360 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 1,62,741 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं जबकि मृतकों का आंकड़ा 3,356 पहुंच गया है। प्रदेश में 2,19,457 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
ALSO READ: कम्युनिटी स्प्रेड मापन के लिए उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होगा सीरो सर्वे
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में सबसे अधिक सात-सात मौतें कानपुर नगर और प्रयागराज में हुईं। वहीं संक्रमण से बरेली में चार, राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, महाराजगंज, हापुड़, अमरोहा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 664 मामले लखनऊ में सूचित हुए। गोरखपुर में 367, प्रयागराज में 306, कानपुर नगर में 300, शाहजहांपुर में 190 मामले सामने आए।
बुलेटिन में कहा गया कि कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से अब तक सबसे अधिक 418 मौतें कानपुर नगर में हुई हैं। लखनऊ में 338, वाराणसी में 161 और प्रयागराज में 150 मौतें अब तक हो चुकी हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख