Biodata Maker

COVID-19 in Uttar Pradesh : UP में Corona के 5649 नए मामले, 56 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (01:27 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 950 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 56 मरीजों की मृत्यु हो गई। हालांकि इस अवधि में 4993 मरीज स्वस्थ भी हुए। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को थामने के लिए टेस्टिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में एक लाख 30 हजार 646 सैंपल टेस्ट किए गए।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ में सबसे अधिक 950 नए मरीज सामने आए हैं जबकि 15 की मृत्यु हुई है। जिले में इस दौरान 838 पुराने मरीज स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक 24 हजार 358 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं वहीं 452 की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 8643 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

कोरोना से प्रभावित राज्य का दूसरा बड़ा जिला कानपुर है जहां 3939 मरीजों का उपचार जारी है वहीं 13 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 485 की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 342 नए मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा प्रयागराज में 288,गोरखपुर में 251,गाजियाबाद में 169,नोएडा में 171,वाराणसी में 144,बरेली में 129, अलीगढ़ में 123,मेरठ में 129,झांसी में 114,मुरादाबाद में 106,बाराबंकी में 112,सहारनपुर में 164,देवरिया में 128 मरीज मिले हैं।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार को थामने के लिए टेस्टिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में एक लाख 30 हजार 646 सैंपल टेस्ट किए गए जिसे मिलाकर अब तक 66 लाख 31 हजार 318 सैंपल्स जांचे जा चुके हैं जिनमें दो लाख 71 हजार 851 मरीज संक्रमित पाए गए।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लारीजानी, सुलेमानी को लेकर सामने आया सच, Donald Trump ने कहा- NATO की जरूरत नहीं, ईरान बोला- पहले हिसाब फिर शांति

शादीशुदा लोगों को मिल सकती है बड़ी टैक्स छूट! राघव चड्ढा ने उठाई Joint ITR की मांग, जानिए कैसे बचेगा लाखों का टैक्स

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के NCTC डायरेक्टर, 11 बार खुद युद्ध लड़ा, पत्नी को खोया, बोले- इजराइल के दबाव में छेड़ी जंग, दिया इस्तीफा

कढ़ाई में रखी मछली चटका गए थे चूहे, दोस्‍त पर किया शक और इतना मारा कि हो गई मौत

गंगा में इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, नाव में खाया नॉनवेज, नदी में फेंके अवशेष, मुस्लिम युवकों पर FIR

सभी देखें

नवीनतम

सहारनपुर एनकाउंटर : 1 लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शहजाद ढेर, मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल

शर्मनाक! चोरों ने स्कूल की रसोई से चुराया LPG सिलेंडर और चूल्हा, बच्चों के निवाले पर संकट

Pakistan अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा': तुलसी गबार्ड की इस चेतावनी ने पूरी दुनिया में मचाया हड़कंप!

इंदौर में बंगाली चौराहा अग्निकांड: CM के निर्देश पर एक्शन में प्रशासन, विशेषज्ञों की मदद से सुलझेगी आग की गुत्थी

सावधान! अयोध्या में श्रद्धालुओं को लूटने वाला 'लिफ्ट' गिरोह गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचे 3 शातिर अपराधी

अगला लेख