Hanuman Chalisa

UP में धार्मिक स्थलों के अंदर एकसाथ 5 से अधिक श्रद्धालुओं के जाने पर रोक

अवनीश कुमार
शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (23:26 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार दिन-प्रतिदिन सख्त होती जा रही है।जहां अभी कुछ दिन पूर्व योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के कोरोना संक्रमण में सर्वाधिक प्रभावित जिले कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज व वाराणसी में नाइट कर्फ्यू लगाते हुए शक्ति से पालन कराने के निर्देश दिए थे तो वहीं आज देर रात योगी सरकार ने प्रदेश में एक बार में धार्मिक स्थलों के अंदर 5 से अधिक श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगाने के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिसकी पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने टि्वटर अकाउंट से एक बयान जारी करते हुए कहा कि धर्मस्थलों में 5 से अधिक लोगों को एक साथ प्रवेश की अनुमति न दी जाए।बाजारों में व्यापारियों से संवाद बनाकर उनका सहयोग लेते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 12,787 नए मामले आए हैं और अभी तक प्रदेश में 58,801 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 32,900 लोग होम आइसोलेशन में हैं, वहीं निजी चिकित्सालयों में 991 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं।

प्रदेश में लखनऊ ने नए संक्रमितों के मामले में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।लखनऊ में 24 घंटे में 4059 नए केस मिले हैं, जबकि 23 लोगों ने दम तोड़ दिया। लखनऊ में अब 16990 एक्टिव केस हैं। लखनऊ के बाद प्रयागराज में 1460 नए केस सामने आए हैं, यहां दो लोगों की मौत हो गई है। यहां पर 6902 एक्टिव केस हैं। वाराणसी में 983 और कानपुर नगर में 706 केस आए हैं। कानपुर में 6 लोगों की मौत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

अगला लेख