shiv chalisa

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में Corona संक्रमण के 15353 नए मामले आए सामने

अवनीश कुमार
रविवार, 11 अप्रैल 2021 (16:10 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और तेजी के साथ संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 15353 नए मामले सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाया जाए।तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में गत एक दिन में कुल 2,03,780 सैंपलों की जांच की गई।

प्रदेश में अब तक कुल 3,67,61,069 सैंपल की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 15,353 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना के 71,241 एक्टिव मामले हैं।उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 6,11,622 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है।अब तक 72,72,734 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 12,42,562 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है।इस प्रकार कुल 85,15,296 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। मास्क का प्रयोग समाज के प्रति जिम्मेदारी व सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर संपर्क करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ, भारत

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

UP Metro Project : सीएम योगी ने की समीक्षा, 2030 तक नए कॉरिडोर, कानपुर-आगरा मेट्रो में तेज निर्माण के निर्देश

PM मोदी ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, कहा- विकास और सुशासन की बनी नई पहचान

प्रधानमंत्री मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से हमें मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख