Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश में 1 दिन में Corona से 238 और लोगों की मौत, 6725 नए मरीज आए सामने

Webdunia
गुरुवार, 20 मई 2021 (19:21 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से 238 और लोगों की मौत हो गई तथा 6725 और लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18588 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 238 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18588 हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 21 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा वाराणसी में 16, गाजीपुर में 15, आगरा में 12 तथा मेरठ और कानपुर नगर में 11-11 मरीजों की मौत हुई है। इसी दौरान राज्य में 6725 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि इसी अवधि में इस महामारी के 13590 मरीज ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा 442 नए मामले मेरठ में मिले हैं।

इसके अलावा वाराणसी में 381, गाजियाबाद में 364, लखनऊ में 353, गोरखपुर में 331, गौतम बुद्ध नगर में 239, बुलंदशहर में 236, मुरादाबाद में 218 और सहारनपुर में 208 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में इस वक्त कोविड-19 के 116434 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 291156 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 4 करोड़ 58 लाख 22 हजार 409 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

दिल्ली में Corona के 3231 नए मामले, 233 और लोगों की मौत : दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के 3,231 नए मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमण से 233 और लोगों की मौत के बाद शहर में इससे जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 22,579 हो गई।
ALSO READ: Coronavirus महामारी के दौर के 10 सबक, आपने नहीं सीखे क्या?
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर में नमूनों के संक्रमित मिलने की दर अब 5.5 प्रतिशत है। अद्यतन स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 3,231 नए मामले सामने आए, शहर में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के चार हजार से कम नए मामले सामने आए हैं।
ALSO READ: केंद्र सरकार की चेतावनी, 98 प्रतिशत आबादी अभी भी आ सकती है Coronavirus की चपेट में
चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के बीच लगा लॉकडाउन मामलों में कमी का एक बड़ा कारण है। दिल्ली में बुधवार को कोविड-18 के 3,846 नए मामले सामने आए थे और इससे 235 और लोगों की मौत हुई थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं मोजतबा खामेनेई, जो अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद बने ईरान के सर्वोच्च नेता

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

अगला लेख