Hanuman Chalisa

टीके बरबाद करना पड़ा महंगा, फार्मासिस्ट को मिली 3 साल की सजा

Webdunia
बुधवार, 9 जून 2021 (12:27 IST)
मिलवॉकी। कोविड-19 टीके की 500 से अधिक खुराकों को बरबाद करने वाले विस्कोंसिन के एक पूर्व फार्मासिस्ट को मंगलवार को 3 साल की जेल की सजा सुनाई गई। स्टीवन ब्रांडेनबर्ग (46) ने उपभोक्ता उत्पाद में छेड़छाड़ करने के प्रयास का अपना दोष फरवरी में स्वीकार किया था।

ALSO READ: फाइजर का बच्चों पर ट्रायल, अब 12 साल से कम उम्र के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन
 
ब्रांडेनबर्ग ने माना था कि मिलवॉकी के उत्तर में स्थित ऑरोरा मेडिकल सेंटर में उसने मॉडर्ना के टीकों को कई घंटे तक रेफ्रिजरेटर से बाहर रखा था। सजा मिलने से पहले एक बयान में उसने कहा कि वह 'बहुत शर्मिंदा' है तथा जो कुछ उसने किया, उसकी जिम्मेदारी लेता है। मिलवॉकी जर्नल सेंटीनेल में बताया गया है कि फार्मासिस्ट ने अपने सहकर्मियों, परिवार और समुदाय से अपने कृत्य के लिए माफी मांगी।
 
ऑरोरा ने बताया कि बेकार किए गए ज्यादातर टीकों को नष्ट कर दिया गया, हालांकि तब तक 57 लोगों को इनमें से कुछ टीके लगाए जा चुके थे। माना जा रहा है कि ये खुराकें अब भी प्रभावी हैं लेकिन इन्हें लेकर कई सप्ताह तक चली अनिश्चितता की स्थिति से टीका लेने वाले चिंतित हो गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

अगला लेख