Hanuman Chalisa

कोरोना काल में सांसों के लिए जूझ रहे लोगों की जिंदगी बचाने में जुटी 'वेंटिलेटर एक्सप्रेस', जानें क्या है मुहिम...

Webdunia
रविवार, 23 मई 2021 (19:03 IST)
इंदौर (मध्‍यप्रदेश)। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मरीजों की जान बचाने के लिए इंदौर के 3 इंजीनियरों का दल राज्य के सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर से जुड़ी तकनीकी सेवा नि:शुल्क उपलब्ध कराने की मुहिम में जुटा है।

सोशल मीडिया पर 'वेंटिलेटर एक्सप्रेस' के रूप में मशहूर हो रहा दल इस मुहिम के तहत न केवल केंद्र सरकार के पीएम केयर्स फंड के तहत भेजे गए नए वेंटिलेटर लगा रहा है, बल्कि पुराने वेंटिलेटरों की मरम्मत कर इन्हें दोबारा शुरू भी कर रहा है।

महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच पिछले डेढ़ महीने के दौरान राज्य में सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर चुके इस दल में इंदौर के तीन इंजीनियर-पंकज क्षीरसागर, चिराग शाह और शैलेन्द्र सिंह शामिल हैं। क्षीरसागर ने रविवार को बताया कि उनका दल इंदौर के साथ ही धार, शाजापुर, राजगढ़, सागर, दमोह, कटनी, मंडला और शहडोल जिलों में अपनी तकनीकी सेवाएं दे चुका है।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
उन्होंने कहा, गुजरे डेढ़ महीने के दौरान हम राज्य के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में करीब 100 वेंटिलेटर शुरू कर चुके हैं। इनमें पीएम केयर्स फंड के तहत भेजे गए नए वेंटिलेटर स्थापित करने के साथ ही पुराने वेंटिलेटरों की मरम्मत का काम शामिल है।
ALSO READ: Coronavirus महामारी के दौर के 10 सबक, आपने नहीं सीखे क्या?
क्षीरसागर ने कहा, हम कोविड-19 के खिलाफ जारी महायुद्ध में बतौर भारतीय नागरिक अपनी छोटी-सी भूमिका निभा रहे हैं और वेंटिलेटरों से जुड़ी तकनीकी सेवाओं के बदले कोई शुल्क नहीं लेते हैं। हम अस्पताल प्रशासन को अपनी ओर से छोटे-मोटे कलपुर्जे भी मुहैया करा देते हैं।
ALSO READ: केंद्र सरकार की चेतावनी, 98 प्रतिशत आबादी अभी भी आ सकती है Coronavirus की चपेट में
उन्होंने बताया कि 'वेंटिलेटर एक्सप्रेस' को पहले-पहल नया वेंटिलेटर स्थापित करने में चार घंटे का समय लगता था, लेकिन सतत अभ्यास के बाद अब यह तीन सदस्यीय दल इस जीवनरक्षक उपकरण को घंटेभर में ही शुरू कर देता है।

इंदौर से करीब 450 किलोमीटर दूर दमोह के जिला चिकित्सालय के डॉक्टर दिवाकर पटेल ने कहा, हमारेअस्पताल में नए वेंटिलेटर स्थापित करने में वेंटिलेटर एक्सप्रेस के दल ने निःस्वार्थ भाव से मदद की। 'वेंटिलेटर एक्सप्रेस' के क्षीरसागर ने कहा, सोशल मीडिया पर हमारी मुहिम की जानकारी फैलने के बाद हमें महाराष्ट्र के नासिक और कर्नाटक के हुबली के अस्पतालों से भी बुलावा आया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख