Hanuman Chalisa

कोविड नियमों का उल्लंघन पड़ा महंगा, गुजरात पुलिस ने वसूला 2.6 करोड़ का जुर्माना

Webdunia
बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (16:30 IST)
अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर मास्क न पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले लोगों से 4 दिनों में 2.66 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 2 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच जुर्माना वसूल किया गया। मास्क न पहनने वालों पर 1,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

ALSO READ: थोड़ी राहत, मध्यप्रदेश में कोविड 19 के लिए RT-PCR अब 700 रुपए में
राज्य पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात में कोविड-19 संबंधित नियमों के उल्लंघनों के लिए 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक हर दिन करीब 6,600 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। अधिकारी ने कहा कि बिना मास्क पहने पाए गए या सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के कारण 26,761 लोगों से 4 दिनों में 2.66 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया।

 
उन्होंने बताया कि इस दौरान वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन न करने वाले लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 1,300 प्राथमिकियां दर्ज की गईं। कम से कम 2,410 लोगों को कोविड-19 संबंधित नियमों और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने को लेकर गिरफ्तार भी किया गया।
 
विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस दौरान 4 बड़े शहरों में कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में 2,373 वाहनों को जब्त भी किया गया। मौजूदा हालात को देखते हुए गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने पुलिस अधिकारियों को कोरोनावायरस से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख