Biodata Maker

चीन में कोरोना के बाद नई बीमारी का कहर, 7 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 5 अगस्त 2020 (20:59 IST)
बीजिंग। चीन में एक नई संक्रामक बीमारी से 7 लोगों की मौत हो गई है और 60 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए मनुष्यों के बीच संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की।
 
पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में साल की पहली छमाही में एसएफटीएस वायरस से 37 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने खबरों के हवाले से कहा कि बाद में पूर्वी चीन के अन्हुई प्रांत में 23 लोगों के संक्रमित होने का पता चला।
 
इस वायरस से संक्रमित जियांग्सू की राजधानी नानजियांग की एक महिला को शुरू में खांसी और बुखार के लक्षण दिखाई दिए थे। डॉक्टरों को उसके शरीर में ल्यूकोसाइट और प्लेटलेट के कम होने का पता चला। एक महीने के इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई।
 
रिपोर्ट के अनुसार अन्हुई और पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में कम से कम 7 लोगों की वायरस से मौत हो गई। एसएफटीएस वायरस नया नहीं है। चीन में 2011 में इसका पता चला था।
 
विषाणु विज्ञानियों का मानना है कि यह संक्रमण पशुओं के शरीर पर चिपकने वाले किलनी (टिक) जैसे कीड़े से मनुष्य में फैल सकता है और फिर मानव जाति में इसका प्रसार हो  सकता है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

राहुल का जय शाह पर तीखा सवाल, Amit Shah भी तिलमिला जाएंगे, ट्रोल भी हुए गांधी

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

ममता कुलकर्णी की तर्ज पर बोली प्रेमिका, भरो... मांग मेरी भरो, परेशान प्रेमी ने नदी में कूदकर जान दी

Jio की 5G टेक्नोलॉजी दुनियाभर में बढ़ाएगी 'मेड इन इंडिया' की धमक

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में

पीएम मोदी ने देश को दी 4 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, जानिए क्या कहा?

LIVE: बिहार में आज सुपर शनिवार, पीएम मोदी से लेकर प्रियंका गांधी तक कौन कहां करेंगे प्रचार?

CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, जानिए क्या है नया समय?

चार धाम यात्रा को बढ़ते पर्यटकों से खतरा

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी से 800 उड़ानें प्रभावित, अब ऑपरेशन सामान्य

अगला लेख