Hanuman Chalisa

चीन में फिर बढ़े वायरस के मामले, हेबेई प्रांत ने बढ़ाई पाबंदी

Webdunia
सोमवार, 18 जनवरी 2021 (15:52 IST)
बीजिंग। कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से जूझ रहे चीन के एक प्रांत ने एक बार फिर से शादी, अंतिम संस्कार और अन्य पारिवारिक आयोजनों पर लोगों के जुटने को लेकर कड़ी पाबंदी लागू की है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपराधिक आरोप के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।
 
उच्च सुरक्षा वाले हेबेई प्रांत के उच्च न्यायालय द्वारा जारी किए गए नोटिस में विवरण नहीं दिया गया लेकिन यह कहा गया है कि संक्रमण के और प्रसार को रोकने के लिए सभी तरह के आयोजनों के नियमन का काम किया जा रहा है। 
ALSO READ: अमित शाह बोले- भारत में बनी दोनों कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, कांग्रेस की बातों में न आएं
हेबेई में हाल के महीनों में चीन में संक्रमण के सबसे गंभीर मामले सामने आए हैं और फरवरी में लूनर न्यू ईयर के अवकाश के दौरान संक्रमण के और प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बीच ये नए उपाय लागू किए गए हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से यात्रा न करने के साथ ही स्कूलों को एक हफ्ते पहले ही बंद करने के आदेश दिए तथा बड़े पैमाने पर जांच भी की जा रही है।
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचसी) ने सोमवार को कहा कि हेबेई में 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 54 और मरीज सामने आए हैं जबकि उत्तरी प्रांत जिलिन में 30 मरीज और हीलोगजियांग में 7 नए मरीज मिले हैं। बीजिंग में संक्रमण के 2 नए मरीज मिले और शहर की अधिकतर इमारतों व आवासीय परिसरों में प्रवेश से पहले संक्रमित नहीं होने का प्रमाण-पत्र दिखाए जाने की जरूरत है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख