Corona के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों का वीजा 30 अप्रैल तक बढ़ाया

Webdunia
सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (19:28 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों का नियमित वीजा और ई-वीजा 30 अप्रैल तक नि:शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ऐसे विदेशी नागरिक जो दुनिया के कई हिस्सों में कोविड-19 फैलने के कारण भारत में फंसे हुए हैं और भारतीय अधिकारियों द्वारा यात्रा प्रतिबंध के कारण फंसे हुए हैं और जिनके नियमित वीजा, ई-वीजा या ठहरने की शर्तें एक फरवरी (मध्यरात्रि) से लेकर 30 अप्रैल (मध्यरात्रि) के बीच खत्म हो रही हैं, उन्हें नि:शुल्क 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा।

इसके लिए विदेशी नागरिक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी जिसके बाद से विदेशी नागरिक यहां फंसे हुए हैं।

किसी तरह का भ्रम दूर करने के लिए गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों को वाणिज्य दूतावासों की सेवाओं की 30 अप्रैल तक मंजूरी दी थी जो कोविड-19 के कारण यात्रा प्रतिबंध लगे होने से वर्तमान में भारत में ठहरे हुए हैं।

इससे पहले सरकार ने देश में रह रहे और कोरोना वायरस के कारण देश से बाहर नहीं निकल पाने वाले विदेशी नागरिकों का 15 अप्रैल तक नियमित वीजा और ई-वीजा बढ़ा दिया था।

लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाए जाने की संभावना को देखते हुए वीजा से छूट की अवधि विस्तारित करने का निर्णय किया गया है। इसका यह भी संकेत है कि 25 मार्च से रद्द अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 30 अप्रैल से पहले शुरू नहीं हो सकेंगी। यात्रा प्रतिबंधों के कारण हजारों विदेशी नागरिक देश में फंसे हुए हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, मोदी सरकार पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

अगला लेख