Hanuman Chalisa

भारत में फंसे विदेशी नागरिकों की वीजा अवधि बढ़ाई, नहीं लगेगा कोई शुल्‍क...

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (18:00 IST)
नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। यह वृद्धि नि:शुल्क आधार पर की गई है। विदेशी नागरिकों के सामने अपना वीजा बढ़ाने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने 29 जून, 2020 को एक आदेश जारी किया था।

खबरों के मुताबिक, मार्च 2020 से ही कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के कारण सामान्य वाणिज्यिक उड़ानों के उपलब्‍ध न रहने के कारण वैध भारतीय वीजा पर मार्च 2020 से पहले भारत आए कई विदेशी नागरिक भारत में फंस गए थे।
ALSO READ: Coronavirus 3rd Wave: क्या बच्चों को कोरोना से बचा सकता है फ्लू का टीका?
इन विदेशी नागरिकों के भारतीय वीजा या देश में ठहरने की अवधि को अब 31.8.2021 तक बिना किसी ओवरस्टे पेनल्टी (निर्धारित अवधि से अधिक समय तक देश में ठहरने या रुकने पर जुर्माना) के ही नि:शुल्‍क आधार पर वैध माना जाएगा।

ये विदेशी नागरिक देश से बाहर जाने से पहले संबंधित एफआरआरओ/ एफआरओ में देश से बाहर जाने की अनुमति पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो बिना किसी ओवरस्टे पेनल्टी के ही नि:शुल्‍क आधार पर प्रदान की जाएगी। इन विदेशी नागरिकों को अपने वीजा के विस्तार के लिए संबंधित एफआरआरओ/ एफआरओ में कोई आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, कैसे प्रतिबंधित एरिया में पहुंचा कैमरा

CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी पर भड़के राहुल गांधी, दावे 'विश्वगुरु' के पर एक परीक्षा ढंग से नहीं करा सकते!

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

अगला लेख