khatu shyam baba

ये स्‍मार्ट वॉच लक्षण दिखने से पहले बता देगी आपको कोरोना है या नहीं

Webdunia
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (17:43 IST)
अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के साइंटिस्टों ने कोरोना का समय से पहले पता लगाने के लिए एक मोबाइल ऐप माईपीएचडी तैयार किया है, जो स्मार्टवॉच या फिटनेस ट्रैकर के डेटा से आपको समय रहते कोरोना होने की जानकारी देगा।

साइंटिस्ट का दावा है कि इस ऐप से 80 प्रतिशत यूजर्स में कोरोना संक्रमण का टेस्ट से पहले पता लगाया जा सका है। इस स्टडी के निष्कर्षों को मेडिकल जर्नल नेचर मेडिसिन (Nature Medicine) में प्रकाशित किया गया है।

इससे पता चल सकता है कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं, वो भी लक्षण नजर आने से पहले? जी हां, ऐसा संभव है। ये सारी जानकारी आपको अपनी स्मार्टवॉच से ही पता चल सकेगी।

रिसर्चर्स ने इस स्टडी के लिए 18 से 80 साल के 3300 वयस्कों के एंड्रायड या एप्पल डिवाइस (Android or Apple device) में ये ऐप इंस्टाल किया। ऐप ने वयस्कों के पास पहले से मौजूद कलाई पर पहने हुए डिवाइस यानी स्मार्टवॉच या फिटनेस ट्रेकर से डेटा इकट्ठा किया और इसे एक सुरक्षित क्लाउड सर्वर पर भेज दिया। अब रिसर्सर्च इस क्लाउड सर्वर पर डेटा का एनालिसिस कर सकते थे।

फिटबिट एप्पल वॉच गार्मिन डिवाइस और अन्य गैजेट्स में इस ऐप का इस्तेमाल किया गया। साइंटिस्टों ने प्रतिभागियों के कदमों की संख्या, हार्ट रेट और नींद के पैटर्न में बदलाव देखने के लिए एक एल्गोरिदम का यूज किया। अपेक्षा से अलग बदलाव का पता लगाने पर एल्गोरिदम अलर्ट भेजता है।

इस स्टडी में हार्ट रेट में आने वाले बदलावों के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है कि कैसे किसी व्यक्ति के इम्यून सिस्टम और हार्ट बीट एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। कोरोना से संक्रमित यूजर की धड़कन में बदलाव कम देखने को मिलता है, जबकि कोरोना निगेटिव यूजर्स के दिल की धड़कन में बदलाव देखने को मिलता है। हार्ट स्पीड में ज्यादा परिवर्तनशीलता इस ओर इशारा करती है कि यूजर का नवर्स सिस्टम काफी एक्टिव है। यह तनाव का सामना करने में ज्यादा प्रभावी हो सकता है।

इस स्टडी के दौरान, नवंबर 2020 से जुलाई 2021 तक 2155 से ज्यादा यूजर्स को रोजाना रीयल-टाइम अलर्ट मिले। साथ ही 2117 प्रतिभागियों ने कम से कम एक सर्वे पूरा किया। इनमें से उन 278 लोगों में से, जिन्हें संक्रमित होने का अलर्ट मिला इनमें से 84 प्रतिभागियों ने फिटबिट या एप्पल की वॉच पहनी हुई थी! 

इनमें से 60 लोगों को संक्रमण की संभावना का सुझाव देते हुए अलर्ट मिले. इन स्मार्टवॉच के जरिए इन लोगों में लक्षण विकसित होने से 3 दिन पहले एक असामान्य रीडिंग का पता लगाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

UP Metro Project : सीएम योगी ने की समीक्षा, 2030 तक नए कॉरिडोर, कानपुर-आगरा मेट्रो में तेज निर्माण के निर्देश

PM मोदी ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, कहा- विकास और सुशासन की बनी नई पहचान

प्रधानमंत्री मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से हमें मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख