Hanuman Chalisa

लॉकडाउन और होली को लेकर क्या बोले CM शिवराज ?

सीएम शिवराज की आज जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ अहम बैठक

विकास सिंह
सोमवार, 22 मार्च 2021 (09:51 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस के बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुपों के साथ अहम बैठक करने जा रहे है जहां कोरोना विस्फोट के हालात हो गए है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 32 घंटे के लॉकडाउन के बाद आज होने वाली बैठक में इन जिलों में संक्रमण की ताजा स्थिति पर चर्चा के साथ आने वाले समय सख्ती को लेकर बड़े निर्णय किए जा सकते है। ़

आज की बैठक में प्रदेश में होली के त्यौहार को देखते हुए भी बड़े फैसले होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रदेश में दोबारा कोरोना का संक्रमण खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है और कोरोना मध्यप्रदेश में गंभीर संकट की ओर है। मुख्यमंत्री ने लोगों को संक्रमण से बचाने को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा था कि वह और सख्त फैसले ले सकते है।
 
लॉकडाउन पर क्या बोले मुख्यमंत्री?-रविवार को राज्यस्तरीय कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक गतिविधियाँ प्रभावित न हों तथा जनता को परेशानी न हो, इसके मद्देनजर हमें कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन छोड़कर अन्य सभी उपाय करने होंगे। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है और इसको रोकना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार मन नें चिंता पैदा कर रही और वह नहीं चाहते हैं कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जाए। इसके लिए  जनता को जागरूक करना होगा कि सभी मास्क लगाए तथा सोशल डिस्टेंसिंग रखें व सभी आवश्यक सावधानियाँ बरतें। इसके लिए जन-प्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि सभी का सक्रिय सहयोग लेना होगा। 

होली पर बड़ा फैसला संभव- आज होने वाली क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक में होली के त्यौहार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण खतरनाक तरीके से आगे बढ़ रहा है इसलिए होली घर में मनाना जरूरी है और इसके लिए 'मेरी होली मेरे घर' का नारा हम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को अधिकारियों ‌के साथ बैठक में इस पर निर्णय लेंगे।
 
भोपाल में तेजी से फैल रहा संक्रमण- कोरोना की जिलेवार समीक्षा में पाया गया कि भोपाल में सर्वाधिक 382, इंदौर में 326 जबलपुर में 108, बैतूल में 42, ग्वालियर में 41, रतलाम में 38, खरगोन में 35, सागर में 34, उज्जैन में 28, छिंदवाड़ा में 27, बुरहानपुर में 21 तथा खंडवा में 20 नए प्रकरण आए हैं। गत 7 दिनों के औसत के अनुसार प्रदेश में प्रतिदिन औसत 1019 प्रकरण पॉजिटिव आ रहे हैं। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी रेट 5.3 प्रतिशत हो गई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख