Hanuman Chalisa

क्यों जिमी-जिमी गा रहे हैं चीनी? कोविड में दिखी चालाक चीन की बदहाली...

Webdunia
मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (19:01 IST)
बीजिंग। चीन की कठोर कोविड नीति और उसके कारण लागू पाबंदियों से परेशान देश की जनता लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शनों में 1982 की फिल्म 'डिस्को डांसर' के संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के लोकप्रिय गाने 'जिम्मी जिम्मी आ जा आ जा' का जमकर उपयोग कर रहे हैं। अगर हम 'जि मी, जि मी' का चीनी भाषा में अनुवाद करें तो इसका अर्थ होता है- 'मुझे चावल दो, मुझे चावल दो'।
 
चीन के सोशल मीडिया साइट 'दोयूयिन' (टिकटॉक का चीनी नाम) पर लाहिड़ी की संगीत से सजे पार्वती खान के गाए हुए इस गीत को मंडारीन भाषा में गाया जा रहा है 'जि मी, जि मी'। अगर हम 'जि मी, जि मी' का अनुवाद करें तो इसका अर्थ होता है- 'मुझे चावल दो, मुझे चावल दो'। इस वीडियो में लोग खाली बर्तन दिखाकर यह बताना चाह रहे हैं कि लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न की कमी की कितनी बुरी स्थिति है।
 
मजे की बात यह है कि वीडियो अभी तक सोशल मीडिया पर मौजूद है जबकि सामान्य तौर पर देश की सरकार की आलोचना करने वाले वीडियो को तत्काल हटा दिया जाता है। गौरतलब है कि चीन में भारतीय सिनेमा हमेशा से लोकप्रिय रहा है और 1950-60 के दशक में राजकपूर की फिल्मों से लेकर '3 इडियट्स', 'सीक्रेट सुपरस्टार', 'हिन्दी मीडियम', 'दंगल' और 'अंधाधुंध' को भी यहां के दर्शकों ने पसंद किया है।
 
पर्यवेक्षकों का कहना है कि चीन के लोगों ने 'जि मी, जि मी' का उपयोग करके प्रदर्शन करने का कमाल का तरीका सोचा है। वे इसके माध्यम से जीरो-कोविड नीति के कारण जनता को हो रहीं दिक्कतों के बारे में बता रहे हैं। चीन में जीरो-कोविड नीति के तहत शंघाई सहित दर्जनों शहरों में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था जिसके कारण लोग कई सप्ताह तक अपने घरों में बंद रहने को मजबूर हो गए थे।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

अगला लेख