Biodata Maker

दिल्ली में कब तक रहेगा लॉकडाउन? CM अरविंद केजरीवाल ने दिया यह जवाब

Webdunia
गुरुवार, 6 मई 2021 (00:50 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार शहर में कोरोनावायरस (कोविड-19) की स्थिति के आधार पर लॉकडाउन को जारी रखेगी।
ALSO READ: कमांडो बल एनएसजी में कोरोना से पहली मौत, वेंटिलेटर मिलने में देरी का आरोप
केजरीवाल ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए राजेंद्र नगर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में एक टीकाकरण केंद्र का दौरा करने के बाद कहा कि 'हम शहर में कोरोना की स्थिति के आधार पर लॉकडाउन को जारी रखेंगे।
 
उन्होंने कहा कि इस समय दिल्ली के लोग खुद की वायरस को फैलने से रोकने के लिए खुद को लॉकडाउन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ऑक्सीजन की आपूर्ति के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि स्थिति कुछ दिनों में सुधरेगी।
ALSO READ: Corona की तीसरी लहर से निपटने को तैयार... मराठा आरक्षण पर बोले उद्धव ठाकरे- SC से मिली निराशा, केंद्र मदद करे
उन्होंने दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि कोविड -19 के मरीजों का इलाज करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज ऑक्सीजन की उपलब्धता है, लेकिन दिल्ली में, हम ऑक्सीजन की कमी जूझ रहे हैं। जब भी किसी मरीज का ऑक्सीजन स्तर तुरंत नीचे चला जाता है तो उस व्यक्ति को ऑक्सीजन मिलना चाहिए। पिछले कई दिनों से हम ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। दिल्ली सरकार इस मामले पर केंद्र सरकार के साथ काम कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से समझते है कि केंद्र सरकार पर पूरे देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार दिल्ली को आवश्यक ऑक्सीजन का अपना कोटा प्रदान करेगी। इस कठिन समय में हमें सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय से भी बड़े पैमाने पर समर्थन मिला है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में मोहन भागवत का बेबाक बयान, अंग्रेजी, UCC और AI पर खुलकर रखा पक्ष

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में होगा पर्यटन अवसंरचना का विकास, छोटे शहरों में भी राही टूरिस्ट लॉज का निर्माण

जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकास : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

बुंदेलखंड में 'हर घर नल' से बहती उम्मीद की धारा, महिलाओं को अब नहीं तलाशने पड़ते कुएं

यूपी में 7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब, हर गोशाला से जुड़ेंगे 50 से 100 किसान

अगला लेख