khatu shyam baba

क्या Lockdown एक बार फिर बढ़ेगा, PM-CM बैठक में मिले संकेत

Webdunia
सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (16:09 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोरोना संकट को लेकर मुख्यमंत्रियों की सोमवार को हुई बैठक में ज्यादा राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की इच्छा जाहिर की है।
 
नारायणसामी ने प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद सवालों के जवाब में कहा कि सबसे पहले लॉकडाउन को लेकर ही मोदी ने अपनी बात कहीं और बताया कि कृषि आदि क्षेत्रों में काम को छूट दी जानी आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि कार्य तथा अन्य कार्यों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए आरंभ किया जा रहा है।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के शासन वाले राज्यों के लगभग सभी मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की इच्छा जाहिर की जबकि कांग्रेस तथा कुछ अन्य दलों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र से कोरोना से लड़ने के लिए आर्थिक पैकेज की मांग की।
 
उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्रियों ने केंद्र से वस्तु एवं सेवाकर-जीएसटी तथा अन्य मदों के बकाया का तत्काल भुगतान करने भी आग्रह किया ताकि राज्य मजबूती से कोरोना से लड़ सकें।
 
नारायणसामी ने कहा कि पुड्डुचेरी में तीन लोग कोरोना संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा पुड्डुचेरी बहुत छोटा राज्य है उसकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है इसलिए केंद्र उसे जीएसटी के बकाया पैसा तथा अन्य बकाया लौटाए।

उनका कहना था कि राज्य को सातवें वेतन आयोग का बकाया भी केंद्र से 4 साल से नहीं मिला है और उन्होंने इस पैसे के साथ ही केंद्र से राज्य को आर्थिक पैकेज दिए जाने की भी मांग की। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने रामदास अठावले और विनोद तावड़े को बनाया उम्मीदवार, जानें पूरी सूची

अगला लेख