Biodata Maker

COVID-19 in World : दुनियाभर में Corona से हुई मौतों की संख्या 15 लाख के पार, 6.51 करोड़ से ज्यादा हुए संक्रमित

Webdunia
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (13:22 IST)
वॉशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से 15 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इस महामारी के चपेट में आने से दुनियाभर में अब तक 6.51 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोनावायरस से अब तक 65,169, 904 लोग संक्रमित हुए हैं और 15,05,527 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.41 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,76,157 मरीजों की मौत हुई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 36,595 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 95.71 लाख हो गई। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 90.16 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 540 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,39,188 हो गया है।

ब्राजील में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 64.87 लाख से ज्यादा हो गई है जबकि 1,75,270 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 23.54 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 41,173 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 23.10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 54,231 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.71 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,038 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अब तक 16.78 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 60,210 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में करीब 16.64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,038 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 39,305 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 13.34 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 37,305 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 11.44 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,08,173 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 11.42 लाख लोग आ चुके हैं तथा 18,097 लोगों की मौत हुई है। पोलैंड में संक्रमण के 10.28 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 18,828 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 1,003,494 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 49,348 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,076 लोगों की मौत हो चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका में आठ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,803 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 7.93 लाख से अधिक हो गई है तथा 13,394 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 7.33 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 14,316 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से 5.84 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,033 लोगों की मौत हो चुकी है।

इराक में संक्रमितों की संख्या 5.56 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,540 तक पहुंच गया है। चिली में कोरोना से करीब 5.55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,519 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.57 लाख से ज्यादा हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 17,355 तक पहुंच गया है।

नीदरलैंड में कोरोना से 5.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,645 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5.33 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 8,515 तक पहुंच गया है। रोमानिया में कोरोनावायरस से 4.92 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11,876 लोगों की मौत हुई है। बांग्‍लादेश में संक्रमितों की संख्या 4.71 लाख से ज्यादा हो गई है और 6,748 लोगों की मौत हो चुकी है।

फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.35 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,446 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.10 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,260 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा ने कोरोना के मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या 3.99 लाख से ज्यादा हो गई जबकि अब तक 12,423 लोगों की मौत हुई है।

मोरक्को में इस महामारी से अब तक 3.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6,063 लोगों की जान जा चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से करीब 3.58 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 5,930 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसरायल में इस महामारी से अब तक 3.41 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,891 लोगों की जान जा चुकी है।

स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक 3.40 लाख ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5,181 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 13,612, बोलीविया में 8,982, मिस्र में 6,713, चीन में 4,745, ग्वाटेमाला में 4,205, पनामा में 3,141 और होंडुरास में 2,930 लोगों की मौत हो चुकी है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख