Biodata Maker

COVID-19 in World : दुनियाभर में Corona से 6.64 करोड़ लोग संक्रमित, 15.28 लाख से अधिक की मौत

Webdunia
रविवार, 6 दिसंबर 2020 (15:29 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। विश्व में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस Coronavirus) के चपेट में आने से दुनियाभर में अब तक 6.64 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि इस महामारी से 15.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोनावायरस से अब तक 66,485,651 लोग संक्रमित हुए हैं और 15,28,312 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.45 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 281,173 मरीजों की मौत हुई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 36,011 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 96.44 लाख हो गई। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 91 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 482 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,40,182 हो गया है।

ब्राजील में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 65.77 लाख से ज्यादा हो गई है जबकि 176,628 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 24.10 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 42,228 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 23.34 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 55,073 मरीजों की मौत हो चुकी है।ब्रिटेन में अब तक 17.10 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 61,111 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूरोपीय देश इटली में करीब 17.09 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 59,514 लोगों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.84 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,252 लोगों की मौत हुई है।अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.59 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 39,632 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 13.62 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 37,633 लोगों ने जान गंवाई है।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 11.70 लाख लोग आ चुके हैं तथा 18,839 लोगों की मौत हुई है। मैक्सिको में कोरोना से अब तक 11.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 109,456 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 10.54 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 19,861 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 1,028, 986 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 50,016 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.70 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,195 लोगों की मौत हो चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका में आठ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 22,067 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 8.22 लाख से अधिक हो गई है तथा 13,877 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 7.97 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 14,705 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से 5.89 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,254 लोगोंकी मौत हो चुकी है।

इराक में संक्रमितों की संख्या 5.62 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,411 तक पहुंच गया है। चिली में कोरोना से करीब 5.58 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,592 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.59 लाख से ज्यादा हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 17,589 तक पहुंच गया है।

नीदरलैंड में कोरोना से 5.59 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,743 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5.44 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 8,815 तक पहुंच गया है। रोमानिया में कोरोनावायरस से 5.08 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 12,186 लोगों की मौत हुई है।
बांग्‍लादेश में संक्रमितों की संख्या 4.75 लाख से ज्यादा हो गई है और 6,807 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.38 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,526 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.13 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,303 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.12 लाख से ज्यादा हो गई जबकि अब तक 12,607 लोगों की मौत हुई है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 3.76 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6,184 लोगों की जान जा चुकी है।

सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से करीब 3.58 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 5,954 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसराइल में इस महामारी से अब तक 3.43 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,909 लोगों की जान जा चुकी है।

स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक 3.44 लाख ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5,324 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 13,756, बोलीविया में 8,992, मिस्र में 6,750, चीन में 4,746, ग्वाटेमाला में 4,239, पनामा में 3,173 और होंडुरास में 2,941 लोगों की मौत हो चुकी है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख